Posts

Showing posts with the label नोटबंदी को एक महीने पूरे : जानिए क्या-क्या हुआ सस्ता

नोटबंदी को एक महीने पूरे: जानिए क्या-क्या हुआ सस्ता

नोटबंदी को आज एक महीने पूरे हो गए. अर्थशास्त्र के जानकार बता ही रहे हैं कि हमारे जीवन पर इसके दूरगामी परिणाम आएंगे.   सरकार समर्थकों का कहना है कि सकारात्मक और विरोधियों का कहना है कि नकारात्मक. चूँकि, दोनों ओर अर्थशास्त्रियों की संख्या ठीक-ठाक है इसलिए यह समझना आम आदमी के लिए काफी मुश्किल है, कि असल सूरत क्या बनने वाली है. इस पूरे महीने का हासिल हिसाब केवल परेशानी के रूप में ही सामने आया है. हाँ, अब बैंकों में लाइन नहीं लग रही है.  जिस एटीएम में पैसा है, वहां जरुर पांच-दस लोग लाइन में दिख जाते हैं. लेकिन कुछ रोचक चीजें भी हुई हैं. मसलन, सोना, शेयर बाजार, फिक्स्ड डिपाजिट और रियल स्टेट में काफी मंदी देखी जा रही है. इस मंदी को फायदे के रूप में भी देखा जा सकता है.  लेकिन जब जेब में माल है नहीं और बैंक निकलने देंगे नहीं और सामान्य भारतीय को इलेक्ट्रानिक पेमेंट अपनाने में समय लग रहा है, ऐसे में सस्ती हुई चीजों का फायदा उठा पाना आम भारतीय के लिए मुश्किल ही दिखता है.  हाँ, कारों की बिक्री जरुर बढ़ी हुई दिखाई दे रही है. पता नहीं, इसकी वजह नोटबंदी है या कुछ और. कंपनियो...