Posts

Showing posts with the label समुद्री तूफान

क्या आप समुद्री तूफानों के बारे में जानना चाहते हैं?

Image
प्रतीकात्मक फोटो : साभार  समुद्री तूफ़ान 'वरदा' दक्षिण भारत में तट से टकरा गया है। इसकी वजह से वहां तेज हवाएं चल रही हैं। बारिश हो रही है. जान-माल के नुकसान की खबरें भी आने लगी हैं. पाकिस्तान के मौसम विभाग ने इस चक्रवात को  'वरदा' नाम दिया है। उर्दू में इसका मतलब होता है गुलाब।  वरदा के बहाने मैं आप को समुद्री चक्रवातों के बारे में विस्तार से जानकारी देने का प्रयास कर रहा हूँ.  समुद्री चक्रवात क्या हैं? समुद्री तूफान को चक्रवात कहते हैं। भूमध्य रेखा के नजदीकी अपेक्षाकृत गुनगुने समुद्र चक्रवातों के उद्गम स्थल माने जाते हैं। इसमें समुद्र के ऊपर की हवा सूर्य से ऊष्मा लेकर गर्म होती है और तेज़ी से ऊपर उठती है। अपने पीछे की ओर यह एक कम दवाब का क्षेत्र यानी लो प्रेशर रीजन बनाती है। इस प्रक्रिया में यह वायु से नमी लेती चलती है। इससे घने बादल बनते हैं और तेज हवाएं चलती हैं। किस तरह के होते हैं चक्रवात? चक्रवात कई तरह के होते हैं। इनकी ताकत और बनावट के आधार पर इन्हें नाम दिया जाता है। इन्हें खासकर हरिकेन या साइक्लोन कहा जाता है। हरिकेन ज्यादातर क्लॉक वाइज घूमते है...

'वरदा' के बहाने समुद्री तूफान और देश में उपलब्ध चेतावनी सिस्टम के बारे में जानने को जरुर पढ़ें

Image
प्रतीकात्मक फोटो  बंगाल की खाड़ी से उठे भीषण समुद्री तूफान 'वरदा' से निपटने के लिए तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश की सरकारें जी-जान से जुटी हुई हैं. केंद्र से भी इन्हें जरुरी मदद दी जा रही है. चेन्नई में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई है. इसी के साथ यह जानना रोचक होगा कि आखिर कैसे पता चलता है इन तूफानों के बारे में और सरकारी तंत्र कैसे सतर्क करता है समुद्री जहाजों, मछुआरों और किनारों पर रहने वालों को ? मौसम विभाग के अनुसार, सभी बंदरगाहों पर साइक्लोन सिग्नल दे दिए गए हैं. ‘साइक्लोन सिग्नल’ का सामान्य अर्थ है चक्रवाती तूफान आने संबंधित संकेत. ये साइक्लोन सिग्नल 11 कटेगरी में विभाजित किये गए हैं. बंदरगाहों पर चेतावनी संकेतक चक्रवाती तूफान से सचेत करने के लिए बंदरगाहों पर स्थायी तौर पर चेतावनी के तौर पर कुछ चिन्ह तय किए जाते हैं, ताकि समुद्र में जहाजों को तुरंत सतर्क किया जा सके. कुछ देशों में झंडे लहराए जाते हैं, लेकिन अपने देश में दिन और रात के लिए अलग तरह के चिन्हों का उपयोग होता है. दिन के संकेतों में सिलिंडर और कोन होते हैं जबकि रात में लाल और सफेद लैंप दिखाए जाते हैं. कोलक...