Posts

Showing posts with the label रिजर्व बैंक और चुनाव आयोग आमने-सामने

प्रत्याशियों की नगदी निकासी सीमा बढ़ाने का आदेश दे सकता है चुनाव आयोग

Image
पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में लड़ रहे उम्मीदवारों के लिए नगदी निकासी सीमा बढ़ाने के चुनाव आयोग के अनुरोध को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा खारिज करने के बाद आयोग की तीखी प्रतिक्रिया आई है. माना जा रहा है कि अगर रिजर्व बैंक ने जल्दी ही इस पर फैसला नहीं लिया तो आयोग अपने स्तर से सीधे आदेश दे सकता है. आयोग ने बुधवार को आरबीआई से उम्मीदवारों की नकदी निकासी की साप्ताहिक सीमा 24 हजार रुपये से बढ़ाकर दो लाख रुपये करने का अनुरोध किया था. आयोग का कहना था कि नोटबंदी के बाद लागू सीमा से उम्मीदवारों को अपने प्रचार का खर्च निकालने में कठिनाई होगी. लेकिन आरबीआई का कहना है कि इस स्तर पर सीमा बढ़ाना संभव नहीं है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नाराज दिख रहे आयोग ने आरबीआई गवर्नर उर्जित पटेल को पत्र लिखकर इस मुद्दे से निपटने के तरीके पर गंभीर चिंता प्रकट की है. चुनाव आयोग ने कहा, ‘ऐसा लगता है कि आरबीआई को स्थिति की गंभीरता का आभास नहीं है.  यह बात दोहराई जाती है कि निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव कराना और सभी उम्मीदवारों को समान अवसर प्रदान करना आयोग का संवैधानिक अधिकार है और उच...