डीयू विवाद: गुरमेहर ने आन्दोलन से किया किनारा, धमकी देने वालों पर मुकदमा
गुरमेहर: फ़ाइल फोटो साभार रामजस कालेज में हुई हिंसा के बाद सोशल मीडिया कैम्पेन चलाने वाली छात्रा गुरमेहर ने अब इस आन्दोलन से खुद को अलग कर लिया है. वे अपने घर वापस लौट गई हैं. गुरमेहर ने साथ देने वालों का शुक्रिया भी अदा किया है. उधर, गुरमेहर को रेप की धमकी के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है. I'm withdrawing from the campaign. Congratulations everyone. I request to be left alone. I said what I had to say.. (1/2) — Gurmehar Kaur (@mehartweets) 28 February 2017 इस बीच, गुरमेहर दिल्ली छोड़कर अपने घर जालंधर लौट रही हैं. उनकी मां ने इसकी पुष्टि की है. गुरमेहर को रेप की धमकी के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है. गुरमेहर ने छात्र लेफ्ट संगठन आईसा की ओर से निकाले जाने वाले मार्च के लिए छात्रों को शुभकामना दी और कहा मार्च में ज्यादा से ज्यादा संख्या में जमा हों और ये कैंपेन सिर्फ मेरे लिए नहीं बल्कि सभी छात्र-छात्राओं के लिए है'. साथ ही अपने विरोधियों को जवाब देते हुए गुरमेहर ने लिखा 'जो लोग भी मेरे साहस पर सवाल खड़े कर रहे हैं, उन्हें ब...