Posts

Showing posts with the label तमिलनाडु

पन्नीर सेल्वम पार्टी से बर्खास्त, पलनीसामी विधायक दल के नेता बने

Image
तमिलनाडु के कार्यवाहक मुख्यमंत्री पन्नीर सेल्वम: फ़ाइल फोटो  तमिलनाडु में तेजी से बदलते घटनाक्रम में कार्यवाहक मुख्यमंत्री पन्नीर सेल्वम को उनकी पार्टी ने बर्खास्त कर दिया है. सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद शशिकला की जगह पलनीसामी को एआईडीएमके विधायक दल का नया नेता चुन लिया है.  ऐसे में आसान दिख रही पन्नीर सेल्वम के राह कठिन हो सकती है. अब काफी कुछ चीजें राज्यपाल के हाथ में आ चुकी हैं. देखना रोचक होगा कि वे क्या फैसला लेते हैं. माना जा रहा है कि पन्नीर सेल्वम को केंद्र सरकार का समर्थन भी मिल सकता है. अलग पार्टी बना सकते हैं पन्नीरसेल्वम  अगर पन्नीरसेल्वम एआईएडीएमके का साथ हासिल नहीं कर पाए और अगर वे विधायकों को तोड़ने में कामयाब रहे तो अलग पार्टी बना सकते हैं. ये ही नहीं वे अलग पार्टी बना कर बीजेपी जैसी राष्ट्रीय पार्टी के साथ गठबंधन भी कर सकते हैं. पलनीसामी बने विधायक दल के नए नेता शशिकला के जेल जाने के फैसले के बाद माना जा रहा है कि शशिकला गुट की ओर एआईएडीएमके के वरिष्ठ नेता थंबीदुरई प्रतिनिधित्व करेंगे. थंबीदुरई ने फैसला आने से पहले मंगलवार सुबह शशिकला से मुलाकात...