संचार क्षेत्र में उपभोक्ताओं की रहेगी बल्ले-बल्ले, आप भी जानिए कैसे ?
फोटो साभार वोडाफोन और आईडिया के मर्जर की खबरों के बीच एक और बड़ी खबर यह आ रही है कि शीर्ष दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल, टेलिनोर इंडिया के कारोबार का अधिग्रहण करेगी. एयरटेल सभी सात सर्कलों में जहां उसके पास स्पेक्ट्रम है टेलिनोर इंडिया का अधिग्रहण करेगी. जियो से टक्कर लेने के इरादे से ये समझौते हो रहे हैं. जानकारों का मानना है कि मुकेश अम्बानी की कंपनी जियो ने कदम रखते ही बाजार में कब्ज़ा करना शुरू किया तो सभी टेलीकाम कम्पनियाँ परेशान होने लगीं. सबका व्यापार लगातार गिराने लगा. फिर खबर आई कि वोडाफोन और आईडिया एक साथ होने वाले हैं. उसके बाद यह ताजी खबर यह बताने-जताने के लिए काफी है कि मोबाइल फोन उपभोक्ताओं की बल्ले-बल्ले ही रहने वाली है. हालांकि, इस सौदे की राशि का खुलासा नहीं किया गया है. भारती एयरटेल ने साफ किया है कहा-उसका टेलीनोर साउथ एशिया इनवेस्टमेंट्स प्रा. लिमिटेड के साथ टेलीनोर (इंडिया) कम्युनिकेशंस प्रा. लिमिटेड के अधिग्रहण का समझौता हुआ है. टेलीनोर ने भी इसकी पुष्टि करते हुए कहा है कि यह सौदा एक साल में पूरा होने की उम्मीद है. एयरटेल देश में निजी क्षेत्र की स...