मोदी की राह चला यह देश, आपात आदेश जारी कर बंद की अपनी सबसे बड़ी करेंसी
अब वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की राह चल पड़े हैं. उन्होंने भी रविवार रात आपात आदेश जारी कर देश की सबसे बड़ी राशि यानी 100 बोलिवर के नोट को बंद करने का ऐलान किया है. इस नोट की कीमत अपने रुपये के हिसाब से 6.80 रुपये है. उन्होंने यह आदेश उन ‘माफिया’ को नाकाम करने के लिए जारी किए हैं, जिन पर वह कोलंबिया में नकदी की जमाखोरी का आरोप लगाते हैं. आर्थिक संकट और विश्व की सबसे अधिक महंगाई झेल रहे वेनेजुएला की सरकार ने नए नोट और सिक्के जारी करने की तैयारी की है, जिनका मूल्य इस समय उपलब्ध सबसे बड़ी राशि के नोट से लगभग 200 गुना ज्यादा होगा. वेनेजुएला के 100 बोलिवर के एक नोट की कीमत इस समय एक डॉलर के तीन सेंट्स से कुछ कम है. एक नोट से मुश्किल से एक कैंडी खरीदी जा सकती है. यदि किसी को एक हैमबर्गर खरीदना है तो उसे 50 नोट चाहिए. राष्ट्रपति ने रविवार को अपने टीवी शो ‘कॉन्टैक्ट विद मादुरो’ में कहा, ‘मेरी संवैधानिक शक्तियों के अनुरूप और इस आपात आर्थिक आदेश के जरिए मैंने अगले 72 घंटे में 100 बोलिवर के नोट को चलन से बाहर करने का फैसला किया है. मादुरो ने कहा कि...