ट्रंप के बहाने इस बार किसने बनाया मोदी को अपना शिकार, आप भी जानिए
शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना के जरिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर फिर निशाना साधा है. इस बार अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मिसाल देते हुए सामना ने ऐसा किया है. लेख में कहा गया है कि क्या मोदी ट्रंप की तरह अपने देश के हितों की रक्षा के लिए आगे आएंगे? दरअसल ट्रंप ने अमेरिका में चुनाव से पहले लोगों को आश्वासन दिया था कि अमेरिकी नागरिकों की जगह विदेशी कर्मचारियों को प्राथमिकता नहीं दी जाएगी. जिसको अब वह अमली जामा पहनाए जाने की घोषणा कर चुके हैं. उनका ये बयान हिंदुस्तान के लिए चिंता का विषय बन गया है. शिवसेना ने यह भी कहा है कि जिस तरह ट्रंप ने अपने देश के नागरिकों के हित में सोचा है, क्या ऐसा मोदी सरकार भी पाकिस्तानी कलाकारों के लिए कोई कदम उठा सकती है. पाकिस्तानी कलाकार भारत में पैसा कमाने आते हैं. दुनिया ट्रंप को मूर्ख कहती है लेकिन वो अपने देश के लिए अपनी समझदारी से देश की रक्षा के लिए अच्छा कदम उठा सकती है तो क्या मोदी सरकार ऐसा नहीं कर सकती? ट्रंप की इस कार्रवाई का सबसे बड़ा झटका भारत को लगेगा. इससे कई भारतीयों की अमेरिका से छुट्टी हो सकती है. लेकिन सामना मे...