Posts

Showing posts with the label नोटबंदी पर भारत बंद

नोटबंदी पर भारत बंद और उससे जुड़े कुछ महत्वपूर्ण तथ्य

Image
भारत बंद का प्रतीकात्मक फोटो-साभार  नोटबंदी को लेकर कई दलों ने सोमवार को भारत बंद का ऐलान किया था. बाद में कुछ दलों ने अपनी रणनीति में परिवर्तन भी किया. बिहार के मुख्मंत्री नितीश कुमार और ओड़िसा के सीएम नवीन पटनायक ने पहले ही नोटबंदी का समर्थन किया था. हालाँकि, छिटपुट स्थानों को छोड़कर अब तक देश में बंद का कोई खास असर नहीं देखा गया. हाँ, ममता बनर्जी और अरविन्द केजरीवाल जरुर सक्रिय दिखे. सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने कहा कि नोटबंदी से लोगों को परेशानी हो रही है. पढ़िए बंद को लेकर कुछ अहम् तथ्य...  1-कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने कहा है कि वे बंद के पक्ष में नहीं हैं, लेकिन उनके कार्यकर्ता देश भर में विरोध प्रदर्शन करेंगे. कांग्रेस ने इसे 'जन आक्रोश दिवस' के रूप में मनाने की बात की है. 2-तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नोटबंदी के विरोध में कोलकाता में दोपहर मार्च निकाला, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की.  3-बंगाल में बंद को उचित ठहराते हुए वाम नेता विमान बोस ने कहा कि नोटबंदी के कारण लोग परेशानी हो रही है....