13860 करोड़ का कालाधन रखने वाले गिरफ्तार महेश शाह ने किए ये खुलासे
13,860 करोड़ रुपये कालेधन का खुलासा करने वाले अहमदाबाद के कारोबारी महेश शाह को पुलिस और आयकर विभाग की टीम ने शनिवार शाम एक चैनल के स्टूडियो से गिरफ्तार कर लिया गया। कई दिनों से फरार बताए जा रहे प्रॉपर्टी डीलर शाह ने दावा किया कि यह पैसा उनका नहीं है। वह सभी बातों का खुलासा आयकर विभाग के समक्ष करेंगे। महेश शाह ने आय घोषणा योजना (आईडीएस) के अंतिम दिन 30 सितंबर को करीब 13860 करोड़ के कालेधन (सारी नकदी) की घोषणा कर चौंका दिया था। कई दिनों की गुमशुदगी के बाद 67 साल के शाह शनिवार शाम अचानक ईटीवी गुजराती के स्टूडियो में पहुंचे। यही से इनकी गिरफ़्तारी हुई. महेश शाह ने किए ये अहम खुलासे कई लोगों का पैसा उन्होंने कहा कि यह पैसा कई लोगों का है। वह इसकी कर की राशि भरने वाले थे। पर जिन लोगों का पैसा था वह अंतिम समय में मुकर गए। ऐसे में डर के मारे आयकर विभाग के पास नहीं जा पाया। जल्द करेंगे नामों का खुलासा शाह ने कहा कि मुझे किसी से डर नहीं। बहुत जल्द सभी लोगों के नामों का आयकर विभाग के पास खुलासा करेंगे। हालांकि उन्होंने परिजनों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। इसलिए किया था खुलास...