Posts

Showing posts with the label डीजल

ई-पेमेंट से डीजल-पेट्रोल खरीद पर छूट मिलनी शुरू, बाकी घोषणाओं पर भी अमल जल्द

Image
ई-भुगतान के जरिये पेट्रोल-डीजल खरीदने पर सरकार द्वारा घोषित 0.75 प्रतिशत की छूट सोमवार आधी रात से लागू हो गई. मतलब अगर आप हजार रुपये का पेट्रोल  भरवाते हैं तो छूट की रकम हुई 7.50 रुपये हुई. यह छूट तुरंत नहीं मिलेगी. आप के बैंक खाते में तीन दिन में पहुँच जाएगी.  अगर बैंकों में छुट्टियाँ हैं तो छूट की रकम बैंक पहुँचने में विलम्ब भी हो सकता है. क्योंकि सरकार ने तीन कार्यदिवस में रुपया आप के खाते में पहुँचाने की बात की है. बाकी घोषणाएं भी जल्दी पूरी होने की उम्मीद जताई जा रही है. देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने बताया कि डिजिटल-भुगतान माध्यमों को बढ़ावा देने के सरकार के प्रयासों के मद्देनजर सभी पेट्रेल पंपों पर डेबिट/क्रेडिट कार्ड, मोबाइल वॉलेट तथा प्रीपेड लॉयल्टी कार्डों के माध्यम से भुगतान करने पर ग्राहक को यह छूट मिलेगी.  इंडियन ऑयल के एक अधिकारी ने बताया कि खरीद के समय ग्राहक को पूरी राशि अदा करनी होगी. छूट की राशि कैशबैक के रूप में ग्राहक के उसी खाते में वापस जाएगी जिससे भुगतान किया गया था. यह राशि अधिकतम तीन कार्यदिवसों में ग्राहक के...