Posts

Showing posts with the label साहित्य अकादमी पुरस्कार

नासिरा को 'पारिजात' के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार, 24 भारतीय भाषा के पुजारियों को सम्मानित करेगी अकादमी

साहित्य अकादमी ने 24 भारतीय भाषाओं के रचनाकारों को साहित्य अकादमी पुरस्कार देने की घोषणा बुधवार को की। आठ कविता संग्रह, सात कहानी संग्रह, पांच उपन्यास, दो समालोचना, एक निबंध संग्रह और एक नाटक का पुरस्कार के लिए चयन किया गया है. प्रसिद्ध लेखिका नासिरा शर्मा को हिदी में उनकी कृति 'पारिजात' के लिए, जेरी पिंटो को उनके उपन्यास 'एम एंड द बिग हूम' तथा उर्दू में निजाम सिद्दिकी को उनकी समालोचना 'माबाद-ए-जदिदिआत से नये अहेद की तखलिकियात तक' के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. पुरस्कारों की अनुशंसा 24 भारतीय भाषाओं की निर्णायक समितियों द्वारा की गई थी, जिन्हें साहित्य अकादमी के अध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद तिवारी की अध्यक्षता में बुधवार को आयोजित अकादमी के कार्यकारी मंडल की बैठक में अनुमोदित किया गया. पुरस्कार 1 जनवरी 2010 से 31 दिसंबर 2014 के दौरान पहली बार प्रकाशित पुस्तकों में से श्रेष्ठ कृति का चयन कर दिया गया है. साहित्य अकादमी पुरस्कार के रूप में एक उत्कीर्ण ताम्रफलक, शॉल और एक लाख रुपये की राशि प्रदान करेगी. 22 फरवरी 2017 को राजधानी में आयोजित विशेष समारोह में पुरस...