हलवा समारोह के साथ शुरू हुई बजट की छपाई, जानिए कुछ ख़ास बातें
हलवा समारोह में शिरकत करते वित्त मंत्री अरुण जेटली : साभार बजट 2017-18 के दस्तावेजों की प्रिंटिंग की प्रक्रिया गुरुवार यानी आज 19 जनवरी को हलवा समारोह की परंपरा के साथ शुरू हो गई. वित्त मंत्री अरुण जेटली ने भी इस समारोह में हिस्सा लिया. यह बजट दस्तावेजों की छपाई से पहले की एक रस्म है और पारंपरिक रूप से मनाई जाती है. कहते हैं कि परंपरा के मुताबिक हलवा खुद वित्त मंत्री बजट से जुड़े सभी लोगों को बांटते हैं. हलवा बांटे जाने के बाद वित्त मंत्रालय के ज्यादातर अधिकारी और कर्मचारियों को मंत्रालय में ही पूरी दुनिया से कट कर रहना होता है. दरअसल, बजट किसी भी सरकार का गोपनीय दस्तावेज है. इसे बनाने की प्रक्रिया में लगे सौ अधिकारी दो से तीन सप्ताह तक नॉर्थ ब्लॉक में रहते हैं. वे वहां तब तक रहते हैं जब तक वित्त मंत्री बजट वाले दिन अपना भाषण खत्म नहीं कर लेते. इस दौरान ये बाहरी दुनिया से पूरी तरह से कटे हुए होते हैं. जानकारी के मुताबिक, यहां तक कि वे अपने परिवारों के संपर्क में भी नहीं होते. उनके पास केवल एक फोन होता है जिसके जरिए वे केवल कॉल रिसीव कर सकते हैं, मगर कहीं कॉल कर नहीं सकते ...