Posts

Showing posts with the label गांधी

मोदी को तो मिला नहीं लेकिन जानिए किस भारतीय को मिल चुका है 'टाइम पर्सन ऑफ द ईयर'

अब जब टाइम पर्सन ऑफ द ईयर 2016 का ऐलान हो गया है और अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को चुन लिया गया है.  दुनिया वाकिफ है कि इस दौड़ में सबसे ज्यादा वोट भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मिले थे और यह माना जा रहा था कि वही विजेता होंगे, पर ऐसा हुआ नहीं. पर क्या किसी भारतीय को इस खास ख़िताब से नवाजा गया है ?  जवाब हैं हाँ. हमारे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को यह सम्मान मिल चुका है. यह भी कहा जा सकता है कि इस सम्मान को पाने वाले वे अकेले भारतीय हैं.  प्रतिष्ठित टाइम मैग्जीन 1927 से पर्सन ऑफ द ईयर का ऐलान कर रही है. 1930 में महात्मा गांधी को टाइम पर्सन ऑफ द ईयर चुना गया था. उन्‍हें नमक आंदोलन और दांडी मार्च के लिए चुना गया था. इससे पहले बुधवार को प्रतिष्ठित टाइम पत्रिका ने डोनाल्ड ट्रंप को "टाइम पर्सन ऑफ द ईयर 2016" घोषित कर दिया. ट्रंप को राष्ट्रपति चुनाव में अद्भुत जीत हासिल करने के लिए यह खिताब मिला. 18 फीसदी वोट के साथ मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा, विकिलीक्स के संस्थापक जूलियन असांज व ट्रंप जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया था. मोदी टाइम ...