Posts

Showing posts with the label रानी पद्मावती

कौन थीं रानी पद्मावती और क्या है उनसे जुड़े तथ्य, जानना चाहेंगे ?

Image
रानी पद्मावती का काल्पनिक चित्र :साभार फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली अपनी आने वाली फिल्म पद्मावती को लेकर चर्चा में हैं. जयपुर में फिल्म शूटिंग के दौरान हंगामा और मारपीट के बाद यह सवाल उठाना लाजिमी है कि असल में विवाद की वजह क्या है? कोई ठोस बात है या फिर यूँ ही हंगामा बरपा है.  सच जो भी हो इतिहास से छेड़छाड़ की इजाजत किसी को नहीं दी जा सकती. कहा जा रहा है कि भंसाली की इस फिल्म में रानी पदमावती और मुसलमान शासक अलाउद्दीन खिलजी के बीच प्रेम प्रसंग के बारे में बताया जाना था. पता चला है कि भंसाली अब इस फिल्म का नाम बदलने को राजी हो गए हैं. वे तथ्यों से छेड़छाड़ भी नहीं करेंगे.  ऐसा वायदा उन्होंने विरोध कर रहे राजपूत संगठनों से किया है. भंसाली जो करेंगे, वह तो बाद मन पता चलेगा, लेकिन समय है कि एक बार रानी पद्मावती के बारे में कुछ जरूरी तथ्यों को जाना जाए. यद्यपि इतिहासकार इस मसले पर एकमत नहीं हैं.  कोई रानी पदमावती के अस्तित्व को ही नकारता है तो कोई दोनों पात्रों के अलग अलग सदी में होने का दावा करता है. तो फिर रानी पदमावती को लेकर असली कहानी है क्या? कुछ इतिहासकार ...