Posts

Showing posts with the label नेपाल

भारतीय मुद्रा पर रोक लगा खुद तबाह हो रहा यह देश, जानिए क्या है पूरा माजरा

Image
नोटबंदी को लेकर भारत से ज्यादा परेशान नेपाल के लोग है. वहां की अर्थव्यवस्था बेपटरी हो गई है. व्यापार पर जबरदस्त असर पड़ा है. पर्यटकों की संख्या में खासी कमी दर्ज की गई है. नेपाल में रह रहे भारतीय द्वारा स्वदेश भेजे जाने वाली रकम में भी गिरावट दर्ज की गई है. असल वजह यह है कि नेपाल ने सभी नए-पुराने भारतीय नोट को बैन कर दिया है.   नेपाल राष्‍ट्र बैंक का कहना है कि जब तक उसे भारतीय रिजर्व बैंक की तरफ से नए नोटों के बारे में आधिकारिक तौर पर जानकारी नहीं मिल जाती, तब तक भारतीय करंसी पर बैन रहेगा. नेपाल राष्‍ट्र बैंक ने कहा, 'जब तक हमें आधिकारिक तौर पर सूचित नहीं किया जाता, हम नए भारतीय नोटों को स्‍वीकार नहीं करेंगे.' ऐसा होने की वजह से भारतीय सीमा पर अनौपचारिक तरीके से व्‍यापार कर रहे हजारों नेपाली प्रभावित हुए हैं. ना तो उन्‍हें पैसा मिल पा रहा है और ना ही वे पेमेंट कर पा रहे हैं. विश्व की प्रमुख रेटिंग एजेंसी फिच की ग्रुप कंपनी बीएमआई रिसर्च ने बुधवार को यह जानकारी दी. बीएमआई ने नेपाल की इकॉनमी के लिए लगाए गए अपने पहले के अनुमान को कम कर दिया है. पहले जहां इसने नेपाल की इकॉ...