Posts

Showing posts with the label चिदंबरम

नोटबंदी : इस बड़े नेता ने बोला मोदी पर हमला, बोले-यह बहुत बड़ा घोटाला, जाँच होनी चाहिए

Image
नोटबंदी पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमलों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है. पूरा विपक्ष तो उनके पीछे पड़ा ही है, अब यूपीए सरकार में वित्त मंत्री रहे पी. चिदंबरम सामने आये हैं. उन्होंने इसे बहुत बड़ा घोटाला कहा है और जाँच की मांग की है. चिदंबरम की बात इसलिए अहम है क्योंकि वे देश के वित्त मंत्री रहे हैं और इस पूरे हालात को वे विशेषज्ञ नज़रों से देखने की क्षमता रखते हैं. चिदंबरम के सवाल उठाने के बाद वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा, ''कांग्रेस की यूपीए सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर था। ब्लैकमनी खत्म करने के लिए 10 साल में कुछ नहीं किया। इसीलिए समझ सकते हैं कि सरकार के सख्त फैसले से कांग्रेस को क्यों परेशानी हो रही है।''  पूर्व वित्त मंत्री चिदंबरम ने मंगलवार को नागपुर में कहा, ''बैंकों में पैसे नहीं हैं, नोटबंदी से निपटने के लिए तैयारियां नहीं की गईं. कैश की कमी दूर होने में अभी कम से कम 7 महीने और लगेंगे. 50 दिन में कुछ नहीं होगा।'' बोले- जीडीपी पर लंबे वक्त तक नेगेटिव असर पड़ेगा. चिदंबरम ने सवाल किया  ''नोटबंद करने से कालाधन खत्म हुआ ...