Posts

Showing posts with the label फिल्म दंगल की समीक्षा

मुझे तो फिल्म दंगल पसंद आई, आप भी देख आओ, पूरा पैसा वसूल होने की गारंटी

Image
फिल्म का पोस्टर: साभार खेल पर बहुत सारी फिल्में बनी हैं लेकिन ‘दंगल’ फिल्म मुझे सबसे अलग लगी. इसे ज्यादा फिल्मी न बनाते हुए डायरेक्टर नितेश तिवारी ने इस तरह परदे पर उकेरा है कि हर सीन, हर एक्सप्रेशन, हर डायलॉग सब रियलिस्टिक लगते हैं. फिल्मी मसाला ना होते हुए भी 2.50 घंटे की यह फिल्म आपको बोर कतई नहीं होने देगी. फिल्म के हर सिचुएशन के साथ आप खुद को जोड़ पाएंगे. फिल्म में कॉमिक टाइमिंग इतनी सटीक है कि आप को हंसी भी आएगी और रोना भी. कहानी ‘दंगल’ हरियाणा के पहलवान महावीर सिंह फोगट के जीवन पर आधारित फिल्म है. एक बेटे के इंतजार में महावीर सिंह फोगट की चार बेटियां पैदा हो जाती हैं. महावीर सिंह को बेटा चाहिए क्योंकि वो अपना सपना अपने बेटे से साकार करना चाहता है. लेकिन सारे टोटके आजमा चुके फोगाट को उस समय जिंदगी में ‘किक’ मिलती है जब उसकी बेटियां अपने दांव-पेच से एक लड़के को पीट देती हैं. इसके बाद ही महावीर सिंह अपनी बेटियों गीता और बबीता को कुश्ती के गुर सिखाकर उन्हें रेसलिंग का चैंपियन बनाता है. लेकिन इस बीच किन उतार-चढ़ाव से उसे गुजरना पड़ता है और कितनी जलालत झेलनी पड़ती है, ये ...