बड़ा सवाल:धुंध की जाँच में कौन सी रिपोर्ट देंगे ये अफसर
दिल्ली में धुंध के शोर के बीच लखनऊ और आसपास भी वही माहौल बन गया है. खबरों के मुताबिक मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इस धुंध से बेहद चिंतित हैं और जाँच के आदेश दिए हैं. अब अफसरों का दल इस धुंध के कारणों की जाँच करेगा. शायद धुंध छंटने के बाद तक. फिर चुनाव आ जाएंगे. तब इस जाँच और रिपोर्ट दोनों का मतलब नहीं रह जाएगा. दिल्ली में तो पूरी की पूरी सरकार धुंध के पीछे पड़ गई है. निर्माण कार्य रोकने समेत और भी कई उपाय दिल्ली सरकार ने किये हैं. मेरी समझ में यह बिल्कुल नहीं आ रहा कि धुंध की कौन सी जाँच अधिकारी करेंगे. क्या इनके लिए कमाई का कोई और रास्ता खुल रहा है. ये अफसर हर साल आने वाली बाढ़ रोक नहीं पाते. पहाड़ों पर आपदा रोक नहीं पाते. जंगलों की कटान रोक नहीं पाते. बेतहाशा खनन इनकी और पूरी सरकार की देख-रेख में हे होता आया है. आगे भी यह सिलसिला बने रहने का कम से कम हर आम आदमी को पूरा विश्वास है. अरे भाई, इसे समझने के क्यों चूक हो रही है कि ये सब केवल कमाई के लिए किये जाने वाले उपाय हैं. जब तक जल, जंगल, जमीन नहीं बचाओगे, तब तक हमें कौन बचाएगा. मुझे लगता है कि इन अफसरों ने नेताओं को अपनी जेब में रख लिया ह...