Posts

Showing posts with the label आतंकी संगठन आइएसआइएस

बर्लिन हमले की जिम्मेदारी इस आतंकी संगठन ने ली, आप भी पढ़िए

Image
बर्लिन हमले की फ़ाइल फोटो : साभार आशंका के मुताबिक बर्लिन हमले की जिम्मेदारी अब आतंकी गुट इस्लामिक स्टेट (आइएसआइएस) ने ले ली है. संगठन का कहना है कि यह हमला उसके एक सैनिक ने किया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस्लामिक स्टेट के एक सैनिक ने गठबंधन देशों के नागरिकों को निशाना बनाने की एक अपील के जवाब में बर्लिन में हमला किया, जिसमें 12 लोग मारे गए और दर्जनों घायल हुए. जर्मनी की राजधानी बर्लिन के एक व्यस्त क्रिसमस बाजार में सोमवार की देर रात 23 वर्षीय पाकिस्तानी युवक नावेद बी ने एक ट्रक से दर्जनों लोगों को रौंद दिया. इसमें 12 लोगों की मौत हो गयी और 50 अन्य घायल हो गये. घायलों में 18 लोगों की हालत गंभीर है. हमलावर ने पोलैंड नंबर प्लेटवाले ट्रक को कैसर विलहेम मेमोरियल गिरजाघर के सामने के पारंपरिक क्रिसमस बाजार में घुसा दिया. मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे. वाहन बाजार के भीतर करीब 80 मीटर तक घुस गया और कई लोग इसकी चपेट में आ गये तथा कई दुकानें भी ढह गयीं. इसके बाद चारों ओर चिल्लाने की आवाजें आने लगी. पूरा बाजार खून और शव से पट गया. जर्मनी के गृह मंत्री थॉमस दी मैजेरे ने कहा...