Posts

Showing posts with the label कैशलेस भारत

अब भारत को कैशलेस की ओर कदम बढ़ाना ही होगा, जानिए क्यों ?

Image
वित्त मंत्री अरुण जेटली : फ़ाइल फोटो साभार अगर आप को ग़लतफ़हमी है कि रिजर्व बैंक चलन से बाहर हुई करेंसी के बराबर के नोट दोबारा बाजार में उतारेगी, तो भूल जाइए. सरकार ऐसा बिल्कुल नहीं करने वाली है. इसकी भरपाई सरकार डिजिटल करेंसी से करने का प्रयास करेगी. सरकार की इस पहल से साफ पता चल रहा है कि देश को अब कैशलेस व्यवस्था को अपनाना होगा. उसके सामने कोई और विकल्प नहीं आने वाला है. फिक्की की 89 वीं सलाना बैठक में वित्त मंत्री अरुण जेटली ने केन्द्र सरकार के नोटबंदी के फैसले को साहसिक बताते हुए कहा कि अर्थव्यवस्था बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है. उन्होंने कहा, 'अगर हम बढ़ती हुई अर्थव्यवस्थाओं में भारत को देखें तो मुझे लगता है कि इसमें दुनिया के अन्य देशों से ज्यादा अच्छे बदलाव आ रहे हैं.  कुछ साल पहले तक भारत को दुनिया की पांच अस्थिर अर्थव्यवस्थाओं में गिना जाता था. आज उभरती हुई शक्तियों में भारत को गिना जा रहा है.' जेटली ने कहा कि रिजर्व बैंक रोज नए नोट सप्लाई कर रहा है और जल्द ही मुश्किल खत्म हो जाएगी. उन्होंने कहा कि डिजिटल पेमेंट धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रही है। पिछले 5 सप्ताह में चीज...

देश पर खतरा है लेकिन इस हमले से बचने को उपाय नहीं, आप जानना नहीं चाहेंगे

Image
एक ओर भारत सरकार इलेक्ट्रानिक पेमेंट को बढ़ावा देने की कोशिशें कर रही है तो वहीँ दूसरी ओर हाल ही में राहुल गांधी, विजय माल्या, बरखा दत्त समेत कई अहम लोगों के ट्विटर अकाउंट हैक करने वाले ग्रुप ने आगाह किया है कि भारत का डिजिटल बैंकिंग सिस्टम आसानी से साइबर हमले का शिकार हो सकता है. ग्रुप का कहना है कि उसका अगला निशाना भारत के सरकारी कर्मचारियों को ईमेल सर्विस मुहैया कराने वाली वेबसाइट है. देश के लिए यह बहुत चिंता की बात हो सकती है. इसे सुरक्षित करने के उपायों पर तुरंत अमल करने की जरूरत बताई जा रही है. हालाँकि जानकार बताते हैं कि इसके फौरी उपाय नहीं किये जा सकते. लेकिन साइबर सुरक्षा के लिए ठोस उपाय करने का समय आ गया है. अन्यथा, जैसे-जैसे देश में इलेक्ट्रानिक पेमेंट बढ़ेंगे, घपले-घोटाले भी बढ़ते जाएंगे. वैसे भी इस समय देश में साइबर हमले से निपटने को कोई भी पुख्ता तंत्र नहीं है. हाल ही में देश पांच हाई प्रोफाइल ट्विटर अकाउंट हैक करने वाले ग्रुप लीजन का कहना है कि उसकी पहुंच ऐसे सभी सर्वर्स तक हो गई है. इनमें अपोलो जैसे मशहूर अस्पताल भी शामिल हैं जहां तमिलनाडु की सीएम जयललिता का निध...

कैशलेस भारत के रास्ते में चुनौतियाँ ही चुनौतियाँ

Image
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को अपने बहुचर्चित कार्यक्रम 'मन की बात' में देश के युवाओं से अपील की है कि वे भारत को कैशलेस राष्ट्र बनाने के लिए आगे आयें. निश्चित ही यह अहम कदम होगा, अगर हम इस सपने को साकार कर पाते हैं. जिस दिन ऐसा होगा, पूरी दुनिया में मोदी के नाम का डंका बजेगा. चहुँओर केवल और केवल मोदी और मोदी ही होंगे. ई-वालेट का प्रतीकात्मक चित्र साभार  पर कुछ सवाल हैं और चुनौतियाँ भी. हमारे देश की आबादी लगभग 125 करोड़ है. इसमें से अभी भी आधी आबादी इन्टरनेट का इस्तेमाल नहीं करती. मोबाइल फोन चाहे कितने हो गए हों. जिन लोगों ने इन्टरनेट का इस्तेमाल शुरू भी कर दिया है, अभी वे इन्टरनेट बैंकिंग को लेकर सजग नहीं हैं. ऑनलाइन वालेट या एप पर सामान्य तौर पर वे भरोसा भी नहीं कर पाते कि ऐसा भी कोई माध्यम है, जिसके जरिए बिना रुपया हाथ में पकड़े काम हो जाएगा. रविवार को जब मोदी जी अपनी बात देश के सामने रख रहे थे, उस समय मैं अपने एक मित्र के घर में था. भाभी जी बेटे के साथ लैपटॉप पर बैठकर कुछ खरीददारी कर रही थीं. सामान तय हो गया. खरीदने की प्रक्रिया में बेटे ने माँ का कार्ड नंबर ...