Posts

Showing posts with the label IPL 10

आईपीएल 10: विदेशी क्रिकेटर खायेंगे मलाई, देशी पियेंगे छांछ, आप भी जानिए कैसे ?

Image
इंडियन प्रीमियर लीग के दसवें संस्करण में भागीदारी के पूर्व सभी आठ फ्रेंचाइजी टीमों ने नीलामी प्रक्रिया के तहत अपने पसंदीदा क्रिकेटरों की खरीदारी की. इनमें अंग्रेज दिग्गज बेन स्टोक्स जहां 14.5 करोड़ रुपये की कीमत से आईपीएल इतिहास के अब तक के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बने वहीं इशांत शर्मा व इरफान पठान सरीखे कुछ भारतीय सितारों को कोई खरीदार ही नहीं मिला.  हां, देश के कुछ उभरते खिलाड़ियों को अबकी जरूर अपनी प्रतिभा दर्शाने का मौका मिलेगा. इस नीलामी में कुल 66 क्रिकटरों की बोली लगी, जिनमें 27 विदेशी खिलाड़ी थे. एक नजर डालते हैं उन क्रिकटरों पर, जिन्हें भिन्न फ्रेंचाइजी टीमों ने अपने साथ जोड़ने का फैसला किया. बेन स्टोक्स (आधार मूल्य - दो करोड़ रु.) - राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स (खरीद - 14.5 करोड़ रु.) टैमल मिल्स (आधार मूल्य - 50 लाख रु.) - रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु (खरीद - 12 करोड़ रु.) कागिसो रबाडा (आधार मूल्य - एक करोड़ रु.) - दिल्ली डेयरडेविल्स (खरीद - पांच करोड़ रु.) ट्रेंट बोल्ट (आधार मूल्य - 1.5 करोड़ रु.) - कोलकाता नाइटराइडर्स (खरीद - पांच करोड़ रु.) पैट कमिंस (आधार मूल्य - दो क...