संसद का शीतकालीन सत्र : काम के न काज के, नौ मन अनाज के
संसद के शीतकालीन सत्र में कोई काम हुआ हो या नहीं लेकिन इसने अलग तरह का एक रिकार्ड जरुर बाण दिया. इस सत्र ने बीते 15 सालों का रिकार्ड ब्रेक कर दिया. सत्र के दौरान लोकसभा में काम का प्रतिशत 15.75 रहा तो राज्यसभा में यह 20.61 प्रतिशत था. प्रतिदिन 9 करोड़ खर्च करने वाली संसद शीतकालीन सत्र में जनता की गाढ़ी कमाई के 189 करोड़ रुपये खर्च कर हंगामे के अलावा कुछ और हासिल नहीं कर सकी. लोकसभा में सत्र की 21 दिनों की बैठक में महज 19 घंटे तो राज्यसभा में महज 22 घंटे ही काम हुए. अगर पूरे कामकाज का हिसाब लगाएं तो प्रश्न काल में लोकसभा में 11 प्रतिशत सवालों के जवाब दिए गए तो राज्यसभा में 0.6 प्रतिशत सवालों का जवाब दिया गया. सत्र के दौरान लोकसभा में आयकर संशोधन बिल बिना किसी बहस के पास हो गया लेकिन राज्यसभा में इसे पेश ही नहीं किया गया. दोनों सदनों में सिर्फ दिव्यांग व्यक्तियों के अधिकारों वाला विधेयक ही पास हो सका. दोनों सदनों में इतना कम काम होने पर लोकसभा की स्पीकर सुमित्रा महाजन और राज्यसभा के चेयरमैन हामिद अंसारी ने दुख प्रकट किया. शीतकालीन सत्र 16 नवंबर से शुरू हुआ था. घंटों का ह...