Posts

Showing posts with the label बेनामी संपत्ति मसले के शिकार होंगे या बचेंगे मायावती के भाई !

बेनामी संपत्ति मसले के शिकार होंगे या बचेंगे मायावती के भाई !

Image
बसपा सुप्रीमो मायावती के भाई आनंद कुमार :फ़ाइल फोटो साभार नोटबंदी को लेकर केंद्र सरकार पर लगातार हमलावर रही बसपा सुप्रीमो मायावती के भाई आनंद कुमार के खिलाफ आयकर अफसरों ने जाँच शुरू कर दी है. आरोप है कि उन्होंने बड़े पैमाने पर बेनामी संपत्तियां हासिल की हुई हैं. इस मामले को आयकर विभाग ने हाल ही में खोला था. वैसे भी केंद्र ने बेनामी संपत्ति के मामले में जो नया कानून बनाया है, वह ऐसे सभी लोगों के लिए खतरे की घंटी साबित होगा, जिन्होंने काली कमाई करके बेनामी संपत्ति हासिल कर रखी है. अफसरों को कई गुप्त जानकारियां मिली थीं कि आनंद कुमार के पास बेनामी संपत्तियां हैं. इसी सिलसिले  में नोएडा के कई बिल्डर्स को नोटिस भी भेजा गया है. मायावती के भाई आनंद कुमार पर आरोप है कि उन्होंने प्राइवेट बिल्डरों के साथ गठजोड़ से बेनामी संपत्तियां बनाई हैं. बिल्डरों के आनंद कुमार के साथ संबंध है और उन्होंने उनकी आवास परियोजनाओं में खूब काले धन का निवेश किया है. आयकर विभाग ने इन बिल्डरों से जमीनों के संबंध में भी जानकारी मांगी है. नोटबंदी के बाद मायावती लगातार मोदी सरकार को घेरने में लगी हुई हैं....