Posts

Showing posts with the label व्यापारियों को छूट का ऐलान

छोटे व्यापारियों के लिए केंद्र सरकार ने किया छूट का ऐलान, पढ़िए पूरी योजना

Image
केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली : फ़ाइल फोटो साभार डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के इरादे से आम लोगों और कारोबारियों के लिए लकी ड्रा योजना देने वाली केंद्र सरकार ने छोटे व्यापारियों के लिए भी राहत का ऐलान किया है. इस दायरे में आने वाले कारोबारियों को अब 8 की बजाय 6 फीसदी टैक्स देना होगा. केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने की सरकार की कोशिशों के बीच मंगलवार को छोटे कारोबारियों के लिए राहत का ऐलान किया. जेटली ने कहा कि कैशलेस पेमेंट से सिस्टम में पारदर्शिता बढ़ेगी. डिजिटल पेमेंट करने वाले कारोबारियों को दो करोड़ के सालाना टर्नओवर पर टैक्स में राहत मिलेगी.  उन्होंने कहा कि 2016-17 के बजट में दो करोड़ रुपये तक के कारोबार वाले ऐसे छोटे व्यापारियों और व्यवसायियों, जो समुचित खाते नहीं रखते हैं, उनके बारे में मान लिया गया था कि उन्होंने कर के लिहाज से आठ प्रतिशत आय या लाभ कमाया. अगर वह भुगतान के डिजिटल माध्यम अपनाएंगे तो उनकी आय कारोबार का छह प्रतिशत मानी जाएगी न कि आठ प्रतिशत. जेटली ने कहा, 'एक बहुत महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है और एक नई अधिसू...