Posts

Showing posts with the label पूर्व वायुसेना प्रमुख एसपी त्यागी

सीबीआई कोर्ट ने पूर्व वायुसेना प्रमुख दी सशर्त जमानत, जानिए क्या था पूरा मामला

Image
पूर्व वायु सेना प्रमुख एसपी त्यागी : फ़ाइल फोटो साभार अगस्ता वीवीआईपी हेलीकॉप्टर घोटाले में सीबीआई की विशेष अदालत ने सोमवार को पूर्व एयरचीफ मार्शल एसपी त्यागी को जमानत दे दी है. कोर्ट ने त्यागी को इस शर्त पर जमानत दी है कि वह गवाहों या जांच प्रक्रिया को किसी भी तरह से प्रभावित करने की कोशिश नहीं करेंगे.  वायु सेना के पूर्व प्रमुख त्यागी को जमानत के रूप में दो लाख रुपये भी जमा करने को कहा गया है. वायु सेना के पूर्व प्रमुख एसपी त्यागी फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं. उन्होंने अदालत से मांग की थी कि उनकी जमानत पर सुनवाई तेजी से की जाए, लेकिन सीबीआई ने जमानत का विरोध करते हुए अपने तर्क पेश करने के लिए कुछ और समय मांगा था. मामले के दो अन्य आरोपियों संजीव त्यागी तथा गौतम खेतान के जमानत मामले में सुनवाई 4 जनवरी को होगी. सीबीआई की तरफ से कोर्ट में पेश एएसजी तुषार मेहता ने कहा कि सीबीआई के पास अभी जो रिकॉर्ड हैं वे काफी ज्यादा हैं और उन्हें पढ़ने तथा तार्किक तरीके से मामले को पेश करने के लिए एजेंसी को और समय चाहिए. त्यागी के वकील ने बचाव करते हुए अदालत में कहा कि जांच अभी प्रारंभिक दौर...