शुभरात्रि : सुर्खियाँ अब तक 01 दिसंबर
शादी-शुदा महिलाएं रख सकती हैं 500 ग्राम तक सोना. पैतृक आभूषण और घोषित आय से खरीदे गए सोने पर कोई टैक्स नहीं. नए कर कानून में सरकार ने की है व्यवस्था. बंगलुरू में दो वरिष्ठ अफसरों के यहाँ आयकर छापे में मिले पांच करोड़ के नए नोट, पांच किलोग्राम सोना भी जब्त किया गया. अधिकारी इस बात की जाँच कर रहे हैं कि इनके पास नए नोट इतनी बड़ी मात्रा में कैसे आये रिलायंस जियो अब मार्च तक के लिए फ्री. खूब बातें करें और खूब डाटा करें इस्तेमाल. मुकेश अम्बानी ने की घोषणा. रिलायंस ने जियो हैप्पी न्यू इयर प्लान के तहत की सारी घोषणाएं 26 महीने के रिकार्ड समय में शुरू हुई लखनऊ मेट्रो. ट्रांसपोर्ट नगर से मवैया तक हुआ परीक्षण. दो महिला ड्राइवरों ने की शुरुआत. मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने किया शुभारम्भ. इस मौके पर सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव भी थे मौजूद आधार ले सकता है डेबिट-क्रेडिट कार्ड की जगह, कैशलेस पेमेंट को बढ़ावा देने के इरादे से सरकार तैयार कर रही है नया प्लान. इसके लिए एक एप विकसित क्या जा रहा है. सरकार जल्दी ही कर सकती है इसकी घोषणा नोटबंदी का समर्थन करने वाला भाजपा नेता 20 लाख रुपयों के साथ ...