Posts

Showing posts with the label UP Election 2017

यूपी चुनाव 2017 : अब भी न जागे तो सपा की लुटिया डूबी ही समझो

Image
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को एक बार फिर से आगे आना होगा. अगर वे वाकई साफ-सुथरी छवि के सहारे चुनाव में जाना चाहते हैं तो उसी तरह के प्रत्याशी भी उतरने होंगे. ऐसा नहीं हो सकता कि बोलेन कुछ और करें कुछ. शनिवार को जारी समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों की सूची उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की छवि को धक्का देने वाली है. इस सूची में पार्टी ने माफिया के प्रति अपने लगाव को दर्शाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. अखिलेश चाहते हैं कि समाजवादी पार्टी से माफिया दूर ही रहें. वे बार-बार विरोध भी कर चुके हैं. बात चाहे डीपी यादव की रही हो, मुख़्तार अंसारी की हो या फिर किसी और की. पर, अब इलाहाबाद के माफिया अतीक अहमद को कानपुर कैंट से विधान सभा का टिकट देकर पार्टी ने अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं. उसे हर हाल में जिताऊ प्रत्याशी चाहिए. वह चाहे माफिया हो या कोई और. सपा को कोई परहेज किसी से नहीं है. समाजवादी पार्टी में पहले से ही कई माफिया मौजूद हैं. उन्होंने अपने-अपने इलाकों में पूरे पांच साल केवल और केवल अपनी ही चलाई है. उनके जिलों में खास तौर से अधिकारियों की तैनाती होती रही. सरकार कु...

विधान सभा चुनाव 2017:उत्तर प्रदेश में सियासी बयार तेज

उत्तर प्रदेश में सियासी बयार तेज हो चली है. नित नए समीकरण बनते-बिगड़ते देखे जा रहे हैं. भाजपा जहाँ परिवर्तन यात्राओं के जरिए मतदाताओं को रिझाने की शुरुआत कर चुकी है तो सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी ने भी विकास यात्रा की शुरुआत कर दी है. बहुजन समाज पार्टी अपने ढेरों साथियों के इधर-उधर भाग जाने के बावजूद मैदान में डटी हुई है. बसपा सुप्रीमो मायावती अकेले ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से लेकर समाजवादी पार्टी के प्रमुख मुलायम सिंह यादव तक को ख़ारिज करती हुई दिखती हैं. इस बीच सोमवार को कांग्रेस रणनीतिकार प्रशांत किशोर की मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की मुलाकात ने राज्य में महागठबंधन को और बल दिया है. यद्यपि, कांग्रेसी महागठबंधन को ख़ारिज कर रहे हैं और प्रशांत किशोर की मुलाकात को भी वह तवज्जो नहीं दे रहे हैं. पीके इससे पहले भी एक मुलाकात मुलायम सिंह यादव से कर चुके हैं. पर, जानकार मानकर चल रहे हैं कि देर-सवेर कांग्रेस इस गठबंधन में शामिल होगी. जानकारों का यह भी दावा है कि मसला केवल सीटों का फंसा है. कांग्रेस जीतनी सीटें चाहती है, उतना मिलने में मुश्किल हो रही है. पर बात आगे-पीछे बन जाएगी. दो दिन पहले हु...