Posts

Showing posts with the label जियो

जियो इफेक्ट: वोडाफोन, आइडिया ने दिए जोरदार प्लान, आप भी जानिए

Image
प्रतीकात्मक फोटो: साभार जियो से निपटने के लिए वोडाफोन और आइडिया ने भी आकर्षक ऑफर पेश किये हैं. दोनों ही कंपनियों ने ये ऑफर रिलायंस जियो के प्रस्तावित प्राइम ऑफर की ताकत को कम करने के इरादे से देने का फैसला किया है. अब देखना होगा कि उपभोक्ता किसे पसंद करता है और किसे खारिज? इन दोनों कंपनियों ने अपने प्रीपेड कस्टमर्स के लिए डेली डेटा बेनिफिट्स और अनलिमिटेड वॉइस कॉल्स के ऑफर पेश किए हैं. वोडाफोन  वोडाफोन इंडिया ने जियो के 303 रुपये के प्राइम ऑफर के मुकाबले में 342 रुपये का ऑफर पेश किया है, इसके तहत कंपनी 28 दिन में 28 जीबी डेटा और अनिलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दे रही है. यही नहीं कंपनी ने प्रीपेड यूजर्स के लिए भी 346 रुपये का प्लान पेश किया है, इसके तहत 28 दिनों में 10 जीबी डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी. प्रतीकात्मक फोटो: साभार वोडाफोन ने अपने ऑफर्स की जानकारी देश भर के कस्टमर्स को मेसेज भेजकर देना शुरू कर दिया है. हालांकि फर्स्ट टाइम यूजर के लिए यह ऑफर 56 जीबी 4जी डेटा का है. यही नहीं 56 दिन की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉल की भी सुविधा है. यह स्पेशल ऑफर 1...

जियो ने किया एक और धमाका: अन्य आपरेटर्स के होश उड़े, आप भी जानिए

Image
फोटो साभार रिलायंस जियो दो नए फोन लांच करने जा रहा है. दोनों ही माडल फोर जी होंगे. यह इतने सस्ते हैं कि किसी को भी लालच आ जाएगा. इनकी कीमत 999 और 1499 रुपये होगी. ये फोन आप को फ्लिपकार्ट, अमेजन जैसी वेबसाइट्स के अलावा जियो स्टोर से भी खरीदे जा सकते हैं. 3 मार्च को इस फोन की सेल भी होगी. अभी भी कई लोग ऐसे हैं जिनके पास 4G सपोर्ट फोन नहीं हैं, उनके लिए यह फोन अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है. यह दोनों ही फोन कीपैड वाले होंगे. इनकी स्क्रीन टच नहीं होगी. अगर 999 रुपए वाले फोन की कीमत की बात करें तो इसमें 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा साथ ही सेल्फी के लिए इसमें कैमरा दिया गया है.  सूचना के मुताबिक ये फोन जियो के ही 4G नेटवर्क को सपोर्ट करेगा. इसमें वाईफाई भी होगा. साथ ही 8GB की इंटरनल मेमोरी होगी. यह एक फीचर फोन है इसलिए यह एंड्रॉयड नहीं होगा. इसमें 1800 mAH की बैटरी दी गई है. जियो के इस फोन में यूजर सोशल नेटवर्किंग साइट्स भी इस्तेमाल कर सकेंगे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 1499 रुपए वाले मॉडल में 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा और उसकी बैटरी 2300mAH की होगी. यह सभी जानकारी जिय...

जियो इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आप ही के लिए है

Image
प्रतीकात्मक फोटो : साभार जियो 4जी ने अपने ग्राहकों के लिए सात नए टैरिफ प्लान बाजार में उतार दिए हैं. पूर्व घोषणा के मुताबिक 1 मार्च से मौजूदा ग्राहकों के लिए प्राइम मेंबरशिप शुरू हो गई है. 31 मार्च तक इस योजना का लाभ लिया जा सकता है. इसके बाद नए प्लान लेने के बाद ही रिलायंस की सेवाएं जारी रखी जा सकेंगी. रिलायंस जियो 4जी की प्राइम मेंबरशिप के लिए 99 रुपये देने होंगे. इसके बाद कंपनी के सात नए प्लान में से कोई भी चुना जा सकता है. प्रीपेड ग्राहकों के लिए रिलायंस जियो 4जी ने 149, 303, 499, 999, 1999, 4999 और 9999 रुपये के प्लान लॉन्च किए हैं. इसमें से सभी प्लान में आपको कॉलिंग, रोमिंग और एसएमएस फ्री मिलेंगे. -149 वाले प्लान में सिर्फ 2 जीबी डाटा मिलेगा और इसकी वैधता 28 दिन होगी.  -303 रुपये के प्लान में आपको अनलिमिटेड सर्विस मिलेगी. हर दिन एक जीबी डाटा आप इस्तेमाल कर पाएंगे.  -499 वाले प्लान में रोज 2 जीबी डाटा फ्री मिलेगा.  -999, 1999, 4999 और 9999 में क्रमश: 60, 125, 350 और 750 जीबी डाटा फ्री मिलेगा. पोस्टपेड ग्राहकों के लिए भी आकर्षक प्लान लॉन्च किये गए हैं. इसमें...

जियो से जंग को तैयार एयरटेल, आप की तो बल्ले-बल्ले, जानें कैसे

Image
फोटो साभार रिलायंस जियो से टक्कर लेने को अब एयरटेल ने कमर कस ली है. इस कंपनी ने कई तरह के लुभावने आफर अपने ग्राहकों के लिए पेश किये हैं.  कंपनी ने देश भर में रोमिंग पूरी तरह से फ्री कर दी. इस प्लान के मुताबिक, एयरटेल कंपनी की इनकमिंग, आउटगोइंग, एसएमएस और डाटा सेवाओं पर कोई रोमिंग शुल्क नहीं होगा. यह प्लान 1 अप्रैल से लागू होगा. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एयरटेल के सीईओ सुनील मित्तल ने सोमवार को कहा, मैं मोबाइल कॉल रोमिंग पर लड़ाई की घोषणा कर रहा हूं. आपको बता दें कि एयरटेल 17-18 देशों में काम कर रही है, वहां भी उसके ग्राहकों को मोबाइल के ‘रोमिंग फ्री’ इस्तेमाल की छूट होगी.  देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी का कहना है कि उसने महत्वपूर्ण रोमिंग क्षेत्रों में अंतरराष्ट्रीय कॉल दरों को 90 प्रतिशत तक घटाकर तीन रुपये प्रति मिनट तक कम किया है. साथ ही डाटा दरों को 99 प्रतिशत तक कम करके तीन रुपये प्रति मेगाबाइट तक किया गया है. कंपनी ने एक बयान में कहा कि एक अप्रैल से रोमिंग शुल्कों का अंत हो जाएगा. भारती एयरटेल के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (भारत और दक्षिण ...

जियो के इस झटके से अन्य कंपनियों के शेयर भी धड़ाम हुए, जानिए आप भी

Image
फ़ाइल फोटो: साभार रिलायंस जियो ने एक बार फिर अपने नए टैरिफ प्लान से बाजार में मौजूद अन्य टेलिकॉम कंपनियों को जोरदार झटका दिया है. इस बार यह झटका केवल टेलिकॉम बाजार में प्रतिस्पर्धा को लेकर नहीं है बल्कि सीधे कंपनियों के शेयरों को भी लगा है.  उल्लेख जरुरी है कि मंगलवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी ने दोपहर दो बजे अपनी कंपनी के टैरिफ प्लान की घोषणा की और इसके बाद शेयर बाजार में काफी उथल-पुथल देखने को मिली. यह अलग बात है कि घोषणा रिलायंस जियो के प्लान को लेकर थी लेकिन शेयर बाजार में अन्य टेलिकॉम कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली. भारती एयरटेल, आइडिया और इंफ्राटेल के शेयर में गिरावट दर्ज हुई और इसी गिरावट के साथ ये शेयर कल बंद हुए है. जानकारी के मुताबिक टाटा टेलिसर्विसेस महाराष्ट्र के शेयरों में 2.5 प्रतिशत की तेजी ही देखी गई. आरकॉम के शेयरों में 0.6 प्रतिशत की तेजी थी. वहीं आइडिया को 0.4 प्रतिशत का नुकसान था. एयरटेल के शेयरों को 3.4 प्रतिशत का नुकसान हुआ. उधर भारतीय इंफ्राटेल को 4.3 प्रतिशत का भारी नुकसान हुआ. इसके साथ ही रिलायंस जियो को लाने वाली...

जियो ग्राहकों के लिए मुकेश अम्बानी ने की कई घोषणाएं, आप भी जानें

Image
प्रतीकात्मक फोटो: साभार रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने आज जियो यूजर्स के लिए कुछ नए और आक्रामक ऑफर का ऐलान किया है. उन्होंने जियो से जुड़ने के लिए लोगों को शुक्रिया अदा किया है. मार्च के आखिर से आधिकारिक तौर पर जियो का फ्री ऑफर खत्म हो जाएगा और लोगों को इसके लिए दूसरे टेलीकॉम कंपनियों की तरह पैसे देने होंगे. जियो हैपी न्यू ईयर ऑफर खत्म होने के बाद कंपनी प्राइम मेंबर्स को अगले एक साल तक के लिए न्यू ईयर जैसा ही ऑफर देगी.  इसके लिए हर महीने यूजर्स से 303 रुपये लिए जाएंगे. जियो प्राइम मेंबर बनने के लिए कराना होगा रजिस्ट्रेशन ये रजिस्ट्रेशन 1 मार्च से शुरू होंगे और 31 मार्च तक चलेंगे.  मेंबरशिप लेने के लिए यूजर्स को एक साल तक के लिए 99 रुपये देने होंगे. 1 अप्रैल से जियो के टैरिफ प्लान शुरू होंगे लेकिन वॉयस कॉलिंग और रोमिंग फ्री रहेगी. रिलायंस जियो का मौजूदा टैरिफ प्‍लान (हैप्‍पी न्‍यू ईयर) एक साल के लिए आगे बढ़ा. जियो अपनी आमंत्रण योजना की अवधि खत्म होने के बाद 1 अप्रैल से मुफ्त वायस कॉल और रोमिंग पेश करेगी. रिलायंस जियो आने वाले महीनों में डाटा क्षमता...