Posts

Showing posts with the label बक्सर जेल से भागे 5 खूंखार

इस बार बिहार की बक्सर जेल से भागे पांच खूंखार कैदी

Image
बक्सर जेल:प्रतीकात्मक फोटो पहले भोपाल जेल, फिर नाभा और अब बक्सर. बीते लगभग दो महीनों में तीन जेल की सीमा फांद गए कैदी. बक्सर जिले के सेंट्रल जेल से शुक्रवार की रात पांच खतरनाक और हार्डकोर सजायाफ्ता कैदी फरार हो गये हैं. पुलिस ने जिले में हाइ अलर्ट जारी कर दिया है. पुलिस इन सभी कैदियों की तलाश में जुटी है. कैदियों के भागने से ठीक 24 घंटे पहले बक्सर प्रशासन ने जेल में छापेमारी की थी और एक-एक वार्डों की तलाशी ली गयी थी. लेकिन छापेमारी के 24 घंटे के अंदर ही पांच खतरनाक कैदियों के भाग जाने से जिला प्रशासन की नींद उड़ गयी है.  फरार कैदियों में मोतिहारी के रहने वाले प्रदीप सिंह नाम का एक कैदी शामिल है जिसको फांसी की सजा मिली हुई है. इतना ही नहीं उसकी दया याचिका राष्ट्रपति भवन में लंबित है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बाकी चार कैदी भी काफी खतरनाक और दुर्दांत हैं. वे सभी आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं. जिनमें छपरा निवासी देवधारी राय, बक्सर का सोनू सिंह और आरा निवासी सोनू पांडे और उपेंद्र शाह शामिल है. जेल प्रशासन की मानें तो पांचों कैदी खतरनाक हैं. उनका बाहर रहना प्रशासन के ल...