Posts

Showing posts with the label यौन शोषण

इस मशहूर सिने तारिका का भी हुआ था यौन शोषण, पूरी बात और खुलासे का विडियो भी देखें

Image
मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर भी यौन शोषण की शिकार हो चुकी हैं. यह खुलासा सोनम ने खुद किया. यह हादसा तब हुआ जब वे बहुत छोटी थीं. सोनम ने यह नहीं बताया कि आरोपी कौन था ? पर, इतना जरुर कहा कि वह काफी तकलीफदेह था. सोनम जब यह बात कर रही थीं तो उनके साथ विद्या बालन, अनुष्का शर्मा, आलिया भट्ट और राधिका आप्टे भी थीं. ये सभी अभिनेत्रियाँ फिल्म आलोचक राजीव मसंद के खास शो में शामिल थीं.  शो का प्रोमो वीडियो यूट्यूब पर अपलोड किया गया है. शो के दौरान बातचीत में यौन शोषण का ज़िक्र भी हुआ, तब विद्या बालन ने सोनम कपूर की बात के जवाब में कहा, "यह इनकी (सोनम की) गलती नहीं है, और यही सबसे बड़ी तकलीफ है, जो यौन शोषण के शिकार को झेलनी पड़ती है..." इस मुद्दे पर अनुष्का शर्मा ने भी अपने बचपन की यादों को बांटते हुए कहा कि उनकी मां अक्सर उनसे सवाल किया करती थीं कि क्या किसी ने उन्हें गलत तरीके से छुआ है. अनुष्का ने कहा, "उस समय मैं सोचती थी कि मेरी मां को कोई परेशानी है, क्योंकि उस समय मुझे तो समझ भी नहीं आता था कि वह पूछ क्या रही हैं..." राधिका आप्टे, जिनकी फिल्म 'पार्च्...