Posts

Showing posts with the label लखनऊ

हाईकोर्ट का डंडा चला तब यूपी के इस मंत्री ने खुद ढहवाया अवैध निर्माण

Image
प्रतीकात्मक फोटो : साभार I उत्तर प्रदेश सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री शारदा प्रताप शुक्ला ने सोमवार को अवैध तरीके से बनी अपनी दुकानें और गोशाला तुड़वा दी। आरोप है कि लखनऊ के आशियाना इलाके के सालेहनगर में जमीन कब्जा कर मंत्री ने अवैध निर्माण करवाया था।  हाईकोर्ट के आदेश पर एलडीए ने मंगलवार को यह निर्माण ध्वस्त करने का नोटिस जारी कर दिया था। हालांकि मंत्री ने कब्जे की बाउंड्री और मंदिर नहीं तोड़ा है। एलडीए सचिव अरुण कुमार ने बताया कि मंगलवार को एलडीए टीम मौके पर जाएगी और बाउंड्रीवाल भी तोड़ेगी। इसके बाद खाली कराई गई इस जमीन पर पार्क बनाया जाएगा। आशियाना के सालेह नगर में खसरा संख्या 249 में मंत्री शारदा प्रताप शुक्ला का घर बना है। इसके बगल के खसरा संख्या 250 और 251 में लगभग 11 बिसवा जमीन खाली थी। आरोप है कि मंत्री ने इस जमीन पर जबरन कब्जा कर रखा है। मंत्री ने इस जमीन पर दो मंदिर भी बनवा दिए हैं। इसके अलावा आगे की तरफ 6 दुकानें व पीछे की तरफ गोशाला बनी थी। इन दुकानों से अच्छा-खासा किराया वसूला जाता था, जबकि गोशाला में 10 गाय पाली गईं। इन्हीं सब से मंदिर का खर्चा चलता था। मंद...