Posts

Showing posts with the label चंद्रशेखर आजाद

चन्द्र शेखर आजाद:पुण्यतिथि पर जानें उनकी बहादुरी के कुछ ख़ास तथ्य

Image
चन्द्र शेखर आजाद का प्रतीकात्मक फोटो: साभार चन्द्र शेखर आजाद. यह नाम पहचान का मोहताज नहीं है. जब भी यह नाम हमारे सामने आता है, सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है. मूछो पर ताव देती हुई एक विलक्षण तस्वीर हमारे सामने खुद-ब-खुद उभर आती है. जी हाँ, मैं उन्हीं चंद्रशेखर आजाद की बात कर रहे हैं, जिन्होंने आजादी की जंग में खुद को दांव पर लगा दिया और शहीद हो गए. आज उस महान आत्मा की पुण्यतिथि है. चंद्रशेखर आजाद का जन्म मध्य प्रदेश के भाबरा गांव में 23 जुलाई को हुआ था. अब इस गांव का नाम आज़ाद नगर है. आजाद का प्रारम्भिक जीवन आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में स्थित भाबरा गांव में बीता. बचपन में आजाद ने भील बालकों के साथ खूब धनुष बाण चलाए. इस प्रकार उन्होंने निशानेबाजी बचपन में ही सीख ली थी. आजाद के पिता पंडित सीताराम तिवारी अकाल के समय उत्तर प्रदेश के अपने पैतृक निवास बदरका को छोड़कर पहले कुछ दिनों मध्य प्रदेश अलीराजपुर रियासत में नौकरी करते रहे, फिर जाकर भाबरा गांव बस गए. यहीं चंद्रशेखर आजाद का बचपन बीता. पहली बार गिरफ़्तार होने पर उन्हें 15 कोड़ों की सजा दी गई. हर कोड़े के वार के साथ उन्होंने, ‘वन्दे मातर...