Posts

Showing posts with the label यूपी विधान सभा चुनाव

यूपी समेत पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान इसी महीने, जानिए आयोग का पूरा प्लान

Image
चुनावों की प्रतीकात्मक फोटो  उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में विधान सभा चुनावों का ऐलान इस महीने की आखिर तक हो सकता है. चुनाव आयोग की तैयारियां कुछ इसी ओर इशारा कर रही हैं. आयोग चाहता है कि इन सभी पांच राज्यों में फरवरी तक चुनाव संपन्न करा दिए जाएँ. शायद यही कारण है कि आयोग ने सम्बंधित सभी राज्य के शिक्षा विभाग के अफसरों को बोर्ड के इम्तहान की तारीखों पर फैसला लेने से पहले उसे भरोसे में लेने का निर्देश पहले ही दे रखा है. असल में आयोग अगर फरवरी तक चुनाव करा लेता है तो उसे सुविधा होगी. फिर सभी राज्य बोर्ड इम्तहान आराम से पहले की तरह मार्च में करा सकेंगे. उनके कार्यक्रमों में मामूली बदलाव भले हो, अन्यथा सारी परीक्षाएं समय से हो जाएँगी और परिणाम निकालने में बोर्ड को कोई दिक्कत नहीं होगी.  असल में उत्तर प्रदेश को छोड़ चुनाव वाले बाकी सभी राज्य गोवा, पंजाब, मणिपुर, उत्तराखंड छोटे हैं. पंजाब और उत्तर प्रदेश ही, दो ऐसे राज्य हैं, जहाँ एक से अधिक चरणों में चुनाव होंगे. यूपी में नई विधान सभा चुनने के लिए छह से सात चरणों में चुनाव कराने का खाका खींचा गया है. फिलहाल आयोग इसे अंति...

तो क्या फरवरी में होंगे यूपी विधान सभा चुनाव ?

यूपी विधान सभा के चुनाव की तारीखों को लेकर कयासों का दौर है. ऐसे में चुनाव आयोग की एक पहल इस बात पर बल दे रही है कि यूपी चुनाव की तारीखें कभी भी घोषित हो सकती हैं. आयोग ने यूपी बोर्ड की ओर से घोषित हाईस्कूल और इंटर के इम्तहान की तारीखों को अंतिम रूप देने से मना कर दिया है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि आयोग कभी भी चुनावों की घोषणा कर सकता है.  यूपी के अलावा उत्तराखंड, पंजाब, गोवा में चुनाव प्रस्तावित हैं. माना जा रहा है कि सभी राज्यों में चुनाव आयोग एक साथ तारीखों का एलान कर सकता है. अगर ऐसा हुआ तो सबसे ज्यादा अफरा-तफरी उत्तर प्रदेश में ही मचनी तय है. क्योंकि भाजपा और कांग्रेस जैसे दलों ने अभी तक प्रत्याशी तक नहीं घोषित किये हैं. ऊपर से नोटबंदी ने अलग से भाजपा की वाट लगा रखी है.  उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (यूपी बोर्ड) की सचिव शैल यादव ने गुरुवार दोपहर घोषणा की थी कि 2017 की बोर्ड परीक्षाएं 16 फरवरी से होंगी। हाईस्कूल की परीक्षाएं 16 फरवरी से 6 मार्च और इंटर की 16 फरवरी से 20 मार्च के बीच प्रस्तावित हैं। 22 दिसंबर से प्रैक्टिकल परीक्षाएं शुरू होनी हैं।  ब...