फिल्म कहानी 2 : विद्या के अभिनय ने कहानी को बना दिया दमदार
फिल्म कहानी 2 का पोस्टर -साभार सुजॉय घोष यूँ तो मझे हुए निर्देशक हैं और विद्या बालन के अदाकारा होने पर किसी को शक क्यों होने लगा. इस जोड़ी ने साल 2012 में फिल्म 'कहानी' के साथ दर्शकों को सरप्राइज किया था और अब एक बार फिर से इन दोनों ने मिलकर 'कहानी 2' बनाई है। पूरी कहानी जानने के लिए तो सिनेमा हाल तक जाना ही होगा आप को, मैं तो अपने तजुर्बे के आधार पर ही इस कहानी को बयाँ कर पा रहा हूँ. 'कहानी 2' की कहानी : फिल्म की कहानी विद्या सिन्हा (विद्या बालन ) और उनकी बेटी मिनी (नाएशा खन्ना) के इर्द-गिर्द बुनी गई है. ये दोनों माँ-बेटी एक छोटे से कस्बे में ख़ुशी के साथ रहते हैं और एक दूसरे के साथ खूब वक्त बिताते हैं और मस्ती भी करते हैं. एक दिन जब कुछ लोग मिनी को किडनैप करके ले जाते हैं तो उसकी तलाश करते हुए विद्या का एक्सीडेंट हो जाता है और वह कोमा में चली जाती है। इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह (अर्जुन रामपाल) इस केस की जांच-पड़ताल करने लगता है तो इसके तार कुख्यात अपराधी दुर्गारानी सिंह (विद्या बालन) से जुड़ने लगते हैं। बहुत सारे ट्विस्ट और टर्न्स आते हैं और अंततः एक ब...