Posts

Showing posts with the label रोज वैली घोटाला

क्या है पश्चिम बंगाल का रोज वैली घोटाला ? आप भी जानिए

Image
प्रतीकात्मक फोटो:साभार तृणमूल कांग्रेस सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय की गिरफ़्तारी के बाद ममता बनर्जी खफा हैं. वे केंद्र के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं. जिस रोज वैली चिटफंड घोटाले में सुदीप की गिरफ़्तारी हुई है, इसे लाकर तृणमूल कांग्रेस के कई नेता पहले से ही कठघरे में हैं. बंद्योपाध्याय पर अपने राजनीतिक रसूख का इस्तेमाल कर इस कंपनी को फ़ायदा पंहुचाने का आरोप है. सीबीआई ने पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार किया है.  सुदीप से पहले तृणमूल कांग्रेस सांसद और बांग्ला फ़िल्मों के सुपर स्टार रहे तापस पाल को भी सीबीआई ने गिरफ़्तार किया था. वे रोज़ वैली के निदेशक रह चुके है, हालांकि उन्होंने गिरफ़्तारी के पहले ही उस पद से इस्तीफ़ा दे दिया था. लगातार हो रही गिरफ़्तारी और इस बहुचर्चित मामले के फिर से सामने आने के बाद यह सवाल किसी के भी मन में उठ सकता है कि यह पूरा मामला है क्या? सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को आदेश दिया है कि वह 'बड़ी साजिश' का पर्दाफ़ाश करे और पता लगाए कि किन लोगों ने रोज़ वैली की मदद की है. रोज़ वैली ने आम जनता से 17 हजार करोड़ रुपए इकट्ठा किए हैं. इसका बड़ा हिस्सा पश्चि...