भारतीय रिजर्व बैंक ले सकता है कुछ अहम फैसले, आप भी जानिए
बजट पेश होने से पहले भारतीय रिजर्व बैंक कुछ महत्वपूर्ण फैसले ले सकता है. ये फैसले एटीएम से नकदी निकासी, कैशलेस ट्रांजैक्शन और कुल नकदी निकासी सीमा से संबंधित हैं. 8 नवंबर को पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा 500 रुपए और 1000 रुपए के नोट बैन कर दिए जाने के बाद 2000 रुपए और 500 रुपए के नए नोट बाजार में पेश किए गए. इन्हीं के साथ पुराने छोटे नोट (10, 20, 50, 100 रुपए) चलते रहे. नए नोटों की सप्लाई कम होने और मांग अधिक होने के चलते नकदी का संकट पैदा हुआ और सरकार ने इस संकट से निपटने के लिए नकदी सीमा के लिए अपर लिमिट निर्धारित कर दी. करीब सवा दो महीने बाद अब कैश निकालने के लिए एटीएम के बाहर की भीड़ में हल्का फर्क देखा जा रहा है. नकदी निकासी की सीमा भी बढ़ाई जा चुकी है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरबीआई कुल नकदी निकासी की सीमा बढ़ा सकता है. विमुद्रीकरण के ऐलान के बाद जहां एटीएम से पैसे निकालने की सीमा 4,500 रुपए कर दी गई थी वहीं बाद में मांग और आपूर्ति में बड़ा अंतर बरकरार रहने के चलते इसे 2,500 रुपए कर दिया गया था. मगर इस सीमा को 31 दिसंबर 2016 को रिवाइज किया गया और 1 जनवरी 2017 से लागू न...