नमस्कार : अखबारी सुर्खियाँ 30 नवम्बर
-जम्मू-कश्मीर में आर्मी यूनिट पर हमला, मेजर सहित सात जवान शहीद, छह आतंकी भी ढेर -नया आयकर बिल लोकसभा में पारित, नए कानून से काला धन होगा सफ़ेद -मोदी ने भाजपा नेताओं से मांगा बैंक खातों का विवरण, एक जनवरी तक देनी होगी जानकारी -पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता लखनऊ में गरजीं-नोटबंदी को ब्लैक इमरजेंसी बताया -क्रिकेटर युवराज सिंह और अभिनेत्री हेजल कीच ने चंडीगढ़ में की सगाई, -उत्तर भारत में घने कोहरे ने दी दस्तक, दिल्ली, लखनऊ में सडक पर चलने में भारी दिक्कत -जियो ने अपने साथ जोड़ें पांच करोड़ उपभोक्ता, मुकेश अम्बानी ने ट्विट कर दी जानकारी -उत्तर प्रदेश के साहिबाबाद और हरदोई पांच सौ और हजार के नोट कूड़े में मिले -मुंबई में हाजी अली दरगाह में महिलाओं को मिली प्रवेश की इजाजत, लम्बी कानूनी लड़ाई के बाद हुआ फैसला -चीफ जस्टिस के हमले के बाद केंद्र ने दी सफाई-जजों की नियुक्ति में सरकार की ओर से देरी नहीं