Posts

Showing posts with the label चुनाव

क्या वाकई बुंदेलखंड से चुनाव लड़ेंगे अखिलेश ?

Image
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बुंदेलखंड से चुनाव लड़ सकते हैं. इस आशय के संकेत उन्होंने लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में दिए. उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड की जनता चाहेगी तो उनका सम्मान करूँगा लेकिन अंतिम फैसला नेता जी ही करेंगे. उन्होंने कहा कि जनता की ओर से इस तरह का प्रस्ताव आया है।  पर उन्होंने यह नहीं बताया कि बुंदेलखंड में किस जिले या इलाके की जनता की ओर से प्रस्ताव आया है. बता दें कि बुंदेलखंड के यूपी के हिस्से में सात जिले और बाँदा, झाँसी मंडल आते हैं. अब लोगों के लिए यह उत्सुकता का विषय है कि आखिर अखिलेश कहाँ से चुनाव लड़ेंगे? लोग खुश भी हैं कि शायद किसी बड़े नेता के चुनाव लड़ने-जीतने से इलाके का विकास कुछ गति पकड़ ले. मालूम हो कि यह पूरा इलाका बेहद पिछड़ा हुआ है. गरीबी, भुखमरी, सूखा यहाँ की नियति है. अपनी पार्टी में परिवार के झगड़े, टिकट वितरण और गठबंधन से जुड़े सवालों के जवाब भी सीएम ने खुलकर दिए। सवाल हुआ कि मायावती कह रही हैं कि आप हताश हैं, इसलिए गठबंधन की बात कर रहे हैं. इस पर अखिलेश ने कहा कि हताश तो वह हैं, जो बार-बार टीवी पर आकर बताती हैं कि वह हताश न...