Posts

Showing posts with the label दो

महाशिवरात्रि विशेष: इन उपायों से करें शिवजी को प्रसन्न, पूरी होंगी मनोकामनाएं

Image
फोटो साभार भगवान शंकर के बारे में कहा जाता है कि वे सृष्टि में सबसे जल्दी और आसानी से प्रसन्न होने वाले देव हैं. सच्चे मन से की गई पूजा से लोगों की मनोकामना पूरी हो जाती है. शास्त्रों में ऐसे अनेक उदाहरण मौजूद हैं. अगर यही उपाय महाशिवरात्रि पर किये जाएँ तो मनोकामना पूरी होने की संभावना और बढ़ जाती है. प्रतिदिन शिवलिंग पर चमेली के फूल चढ़ाएं. ॐ नमः शिवाय का रोजाना 108 बार जप करें.  किसी सुनसान जगह पर स्थित शिव मंदिर में दीपक जलाने से हर मनोकामना पूरी होती है. भगवान भोलेनाथ पर जल चढ़ाते समय शिवलिंग को दोनों हथेलियों से रगड़ना चाहिए.  बिल्वपत्रों पर चंदन से ॐ नमः शिवाय लिखें. इसके बाद इन पत्तों की माला बनाकर शिवलिंग पर चढ़ाएं.  कच्चे दूध में शक्कर मिलाकर तांबे के लोटे से शिवलिंग पर चढ़ाएं.  अगर बीमारियों से बहुत ज्यादा परेशान हैं तो पानी में दूध तथा काला तिल मिलाकर शिव जी पर अर्पण करें. केसर मिश्रित जल से शिवलिंग का अभिषेक करने से वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा.  अगर कुंडली में शनि दोषयुक्त है और पीड़ा दे रहे हैं तो शिवलिंग पर काले तिल मिलाकर जल चढ़ाएं. लंबी ...