व्हाइट हाउस छोड़ किराये के घर में जाएंगे ओबामा, काश हमारे देश में...
क्या भारत में भी कभी ऐसा होगा? शायद नहीं. क्योंकि हमारे देश के नेताओं में नैतिकता बिल्कुल नहीं है. यहाँ सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद कोई भी पूर्व मुख्यमंत्री सरकारी घर खाली करने को तैयार नहीं है. प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति की तो बात ही छोडिये. और दुनिया के सबसे शक्तिशाली देशों में शामिल अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा पद से हटने के बाद किराये के घर में जाएंगे. वे अपनी बेटी की पढाई के लिए दो साल तक वाशिंगटन डीसी में रहेंगे. इस बात का खुलासा हाल ही में हुआ है. असल में ओबामा पड़ छोड़ने से पहले आखिरी बार एयर फोर्स वन विमान में सफ़र कर शिकागो जाएंगे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका के 44वें राष्ट्रपति के रूप में शहर से बाहर यह उनकी आखिरी यात्रा हो सकती है क्योंकि 20 जनवरी को शपथ ग्रहण समारोह में उन्हें राष्ट्रपति का पद डोनाल्ड ट्रंप के हवाले करना है. ओबामा ने अपनी छोटी बेटी की पढ़ाई पूरी करवाने के लिए अगले दो साल तक वाशिंगटन डीसी में रहने के लिए एक मकान किराए पर लिया है. हालांकि, उन्हें और उनके परिवार के सदस्यों को सीक्रेट सर्विस की सुरक्षा मिलेगी. व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जोश अर्ने...