गुमनाम स्रोत से चंदा प्राप्त करने में भाजपा अव्वल, कांग्रेस पीछे
प्रतीकात्मक फोटो : साभार राष्ट्रीय राजनीतिक दलों को 2015-16 के दौरान 20 हजार रुपये से अधिक की राशि में 100 करोड़ रुपये से अधिक धन चंदे के रूप में मिला. इस सीमा के बाद धन देने वाले स्रोत की जानकारी सार्वजनिक करनी पड़ती है. एक रिपोर्ट के मुताबिक भाजपा को 613 लोगों या संगठनों से सबसे अधिक 76.85 करोड़ रुपये का चंदा मिला. वहीं कांग्रेस ने घोषणा की है कि उसे 918 लोगों या संगठनों से 20.42 करोड़ रुपये का चंदा प्राप्त हुआ. राजनीतिक दलों को चंदे के रूप में प्राप्त 20 हजार रुपये से कम की राशि के लिए जांच-पड़ताल की जरूरत नहीं पड़ती है और चुनाव आयोग ने हाल में सरकार से इस बात की अनुशंसा की है कि पार्टियों के लिए 2000 रुपये से अधिक के बेनामी चंदे को प्रतिबंधित किया जाए. एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) और नेशनल एलेक्शन वाच (एनईडब्ल्यू) द्वारा संयुक्त तौर पर तैयार रिपोर्ट के मुताबिक राष्ट्रीय पार्टियों को 1744 लोगों या संगठनों ने 20000 रुपये से अधिक का चंदा दिया और इसकी कुल राशि 102.02 करोड़ रुपये बैठती है. रिपोर्ट के मुताबिक भाजपा द्वारा घोषित चंदा कांग्रेस, राकांपा, भाकपा, माकपा और तृ...