Posts

Showing posts with the label मोदी

नोटबंदी : इस बड़े नेता ने बोला मोदी पर हमला, बोले-यह बहुत बड़ा घोटाला, जाँच होनी चाहिए

Image
नोटबंदी पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमलों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है. पूरा विपक्ष तो उनके पीछे पड़ा ही है, अब यूपीए सरकार में वित्त मंत्री रहे पी. चिदंबरम सामने आये हैं. उन्होंने इसे बहुत बड़ा घोटाला कहा है और जाँच की मांग की है. चिदंबरम की बात इसलिए अहम है क्योंकि वे देश के वित्त मंत्री रहे हैं और इस पूरे हालात को वे विशेषज्ञ नज़रों से देखने की क्षमता रखते हैं. चिदंबरम के सवाल उठाने के बाद वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा, ''कांग्रेस की यूपीए सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर था। ब्लैकमनी खत्म करने के लिए 10 साल में कुछ नहीं किया। इसीलिए समझ सकते हैं कि सरकार के सख्त फैसले से कांग्रेस को क्यों परेशानी हो रही है।''  पूर्व वित्त मंत्री चिदंबरम ने मंगलवार को नागपुर में कहा, ''बैंकों में पैसे नहीं हैं, नोटबंदी से निपटने के लिए तैयारियां नहीं की गईं. कैश की कमी दूर होने में अभी कम से कम 7 महीने और लगेंगे. 50 दिन में कुछ नहीं होगा।'' बोले- जीडीपी पर लंबे वक्त तक नेगेटिव असर पड़ेगा. चिदंबरम ने सवाल किया  ''नोटबंद करने से कालाधन खत्म हुआ ...

मोदी पर बड़ा हमला, नोटबंदी बनी वजह, बताया तानाशाह और जालिम

Image
नोटबंदी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अब तक का सबसे बड़ा हमला हुआ है. उन्हें तानाशाह कहा गया. उनके इस फैसले को देश के हर घर में तबाही लाने वाला बताया गया. ये सभी आरोप ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने लगाए. ओवैसी ने कहा कि मोदी ने अपने अहम की तुष्टि के लिए यह सब किया और उनके इस फैसले से देश के प्रत्येक घर में तबाही है. ओवैसी ने कहा कि नोटबंदी के साथ मोदी जिस तरह की क्रांति लाने का सपना देख रहे हैं, वह कभी भी नहीं होगी, क्योंकि नोटबंदी लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है. उन्होंने कहा कि वास्तव में प्रधानमंत्री ने एक झटके में गरीबों और वंचित वर्गों की जीविका खत्म कर दी है. सांसद ने कहा कि उन्हें (मोदी) याद रखना चाहिए कि जो लोग आज बैंकों और एटीएम के बाहर कतारों में खड़े हैं, वे मतदान के दिन उन्हें सत्ता से बाहर करने के लिए भी कतारों में खड़े होंगे. ओवैसी ने हैदराबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, 'आप आज सत्ता में हैं, लेकिन कल आप वहां नहीं होंगे. कई प्रधानमंत्री आए और चले गए. आप भी चले जाएंगे.' 'ईद मिलाद-उन-नबी...

ट्रंप के बहाने इस बार किसने बनाया मोदी को अपना शिकार, आप भी जानिए

Image
शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना के जरिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर फिर निशाना साधा है. इस बार अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मिसाल देते हुए सामना ने ऐसा किया है. लेख में कहा गया है कि क्या मोदी ट्रंप की तरह अपने देश के हितों की रक्षा के लिए आगे आएंगे? दरअसल ट्रंप ने अमेरिका में चुनाव से पहले लोगों को आश्वासन दिया था कि अमेरिकी नागरिकों की जगह विदेशी कर्मचारियों को प्राथमिकता नहीं दी जाएगी. जिसको अब वह अमली जामा पहनाए जाने की घोषणा कर चुके हैं. उनका ये बयान हिंदुस्तान के लिए चिंता का विषय बन गया है. शिवसेना ने यह भी कहा है कि जिस तरह ट्रंप ने अपने देश के नागरिकों के हित में सोचा है, क्या ऐसा  मोदी सरकार भी पाकिस्तानी कलाकारों के लिए कोई कदम उठा सकती है. पाकिस्तानी कलाकार भारत में पैसा कमाने आते हैं. दुनिया ट्रंप को मूर्ख कहती है लेकिन वो अपने देश के लिए अपनी समझदारी से देश की रक्षा के लिए अच्छा कदम उठा सकती है तो क्या मोदी सरकार ऐसा नहीं कर सकती? ट्रंप की इस कार्रवाई का सबसे बड़ा झटका भारत को लगेगा. इससे कई भारतीयों की अमेरिका से छुट्टी हो सकती है. लेकिन सामना मे...

मोदी को तो मिला नहीं लेकिन जानिए किस भारतीय को मिल चुका है 'टाइम पर्सन ऑफ द ईयर'

अब जब टाइम पर्सन ऑफ द ईयर 2016 का ऐलान हो गया है और अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को चुन लिया गया है.  दुनिया वाकिफ है कि इस दौड़ में सबसे ज्यादा वोट भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मिले थे और यह माना जा रहा था कि वही विजेता होंगे, पर ऐसा हुआ नहीं. पर क्या किसी भारतीय को इस खास ख़िताब से नवाजा गया है ?  जवाब हैं हाँ. हमारे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को यह सम्मान मिल चुका है. यह भी कहा जा सकता है कि इस सम्मान को पाने वाले वे अकेले भारतीय हैं.  प्रतिष्ठित टाइम मैग्जीन 1927 से पर्सन ऑफ द ईयर का ऐलान कर रही है. 1930 में महात्मा गांधी को टाइम पर्सन ऑफ द ईयर चुना गया था. उन्‍हें नमक आंदोलन और दांडी मार्च के लिए चुना गया था. इससे पहले बुधवार को प्रतिष्ठित टाइम पत्रिका ने डोनाल्ड ट्रंप को "टाइम पर्सन ऑफ द ईयर 2016" घोषित कर दिया. ट्रंप को राष्ट्रपति चुनाव में अद्भुत जीत हासिल करने के लिए यह खिताब मिला. 18 फीसदी वोट के साथ मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा, विकिलीक्स के संस्थापक जूलियन असांज व ट्रंप जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया था. मोदी टाइम ...