Posts

मुलायम ने जारी की 325 प्रत्याशियों की सूची, तीन मंत्रियों, 53 विधायकों के टिकट कटे, अखिलेश नहीं लड़ेंगे चुनाव

Image
पार्टी में चल रही उठापटक के बीच समाजवादी पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने पार्टी की कमान संभाल ली है. उन्होंने विधान सभा चुनाव के मद्देनजर बुधवार को 325 प्रत्याशियों की सूची जारी की. खास बात यह है कि इस लिस्ट में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का नाम नहीं है. कई मंत्रियों और विधायकों के भी टिकट कट गये हैं जिसमें कैबिनेट मंत्री राम गोबिन्द चौधरी, पवन पाण्डेय, अरव‌िंद गोप, विधायक इंदल रावत समेत 53 सपा ‌व‌िधायको के ट‌िकट कटे हैं। हाल ही में निलंबन के बाद वापस आये सीतापुर बिसवां विधायक रामपाल को फिर से टिकट दिया गया है. अतीक अहमद का टिकट भी बरकरार रखा गया है. समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने आज 325 प्रत्याशियों की सूची जारी कर गठबंधन की संभावना पर भी विराम लगा दिया है. अभी पार्टी 78 नामों की घोषणा बाद में करेगी. मुलायम सिंह यादव का निर्देश है कि मुख्यमंत्री विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी के प्रचार का जिम्मा तो लेंगे, लेकिन चुनाव मैदान में नही उतरेंगे. मुलायम सिंह ने आज लखनऊ में पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने के बाद प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी. मुलायम सिंह यादव...

राहुल गांधी ने तेज किये मोदी पर हमले: पढ़िए कांग्रेस और भाजपा की युगलबंदी

Image
राहुल गांधी और नरेन्द्र मोदी : फ़ाइल फोटो :साभार नोटबंदी को लेकर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमले तेज किए हैं तो बीजेपी भी पीछे नहीं है. वह हर आरोप का जवाब दे रही है. कांग्रेस के स्थापना दिवस पर राहुल गांधी ने कुछ सवाल दागे तो बीजेपी ने भी उन्हें बिन्दुवार जवाब दिया.  बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी खुद आरोपों में घिरे हुए हैं. उससे ध्यान हटाने के लिए बीजेपी को घेरने की कोशिश कर रहे हैं. श्रीकांत शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मौतों पर राजनीति करती है. मैं प्रयास कर रहा हूँ कि आप को राहुल के सवाल और भाजपा के जवाब एक साथ दे सकूं. पढ़िए कांग्रेस के वार और बीजेपी के बचाव.... पीएम मोदी के आगे राहुल ने रखी ये मांगें  पीएम मोदी बताएं कि 8 नवंबर के बाद से कितना काला धन सामने आया इस नोटबंदी से देश को कितना आर्थिक नुकसान हुआ नोटबंदी की वजह से जान गंवाने वालों की जानकरी दें पीएम 8 नवंबर से पहले दो महीनों में अपने खाते में 25 लाख से ज्यादा की रकम जमा कराने वालों की सूची दें  बैंकों से पैसे निकालने की सीमा को खत्म की ज...

31 मार्च के बाद हजार, पांच सौ के पुराने नोट मिले तो हो सकती है सजा

Image
प्रतीकात्मक फोटो:साभार केन्द्रीय कैबिनेट ने बंद हो चुके पुराने नोटों के एक महत्वपूर्ण अध्यादेश को मंजूरी दे दी है. इस कानून के बाद 31 मार्च के बाद किसी के पास एक सीमा से ज्यादा पुराने 500 और 1,000 का नोट पाए जाने पर चार साल तक की जेल हो सकती है. पुराने नोटों में लेन-देन करने पर 5000 रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान भी किया गया है. यही नहीं, सरकार और रिजर्व बैंक की इन नोटों के धारकों को उनके नोट का मूल्य देने का वादा करने वाली देनदारी भी समाप्त हो जाएगी. वैसे तो पुराने नोट 30 दिसंबर के बाद ही बैंकों में नहीं लिए जाएंगे, लेकिन इन्हें 31 मार्च तक रिजर्व बैंक में जमा किया जा सकेगा. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुराने नोट रखने की सीमा 10 हजार तक रखी जा सकती है, इस नियम का उल्लंघन करने पर 50,000 रुपए अधिकतम या जितनी राशि मिलेगी उसका पांच गुना जुर्माना, जो भी ज्यादा हो लगाया जा सकता है. सूत्रों ने कहा कि ऐसे नोट रखने वाले इन्हें 31 मार्च तक रिजर्व बैंक में जमा करा सकते हैं. हालांकि, इस अवधि को भी घटाया जा सकता है. इससे पहले 1978 में मोरारजी देसाई की जनता पार्टी सरकार ने 1,000, 5000 और ...

कानपुर रेल हादसे से जुड़ी 10 अहम बातें, यहीं जाने

Image
प्रतीकात्मक फोटो: साभार कानपुर में बुधवार सुबह सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस बड़े हादसे का शिकार हो गई. कानपुर देहात में रूरा स्टेशन के पास ट्रेन के 15 डिब्बे अचानक पटरी से उतर गए. हादसे में दो लोगों के मरने और 43 के घायल होने की सूचना हैं.  जानें हादसे के जुड़ी सभी बड़ी बातें. हादसा सुबह करीब 5.20 बजे कानपुर देहात में रूरा स्टेशन के पास हुआ. 12987 सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस के 15 कोच पटरी से उस वक्त उतर गए जब वो एक सूखी नहर पर बने पुल को पार कर रही थी. नॉर्दन सेंट्रल रेलवे के पीआरओ अमित मालवीय ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों को तुरंत घटनास्थल पर पहुंचने के आदेश दे दिए गए. रेल मंत्री सुरेश प्रभु भी व्यक्तिगत तौर पर पूरे हालात पर नजर बनाए हुए हैं. प्रभु ने कहा कि हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जाएगी. कानपुर हादसे की वजह से हावड़ा-दिल्ली रूट की 17 ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया है जबकि दो ट्रेनों को निरस्त किया गया है. दो ट्रेनों का रूट छोटा कर दिया गया है. इंजन के बाद 6ठे डिब्बे से लेकर 19वें डिब्बे तक पटरी से उतर गए थे. शुरुआत के पांच और आखिर के ...

इस बार आम बजट 1 फरवरी को आएगा, रेल बजट भी अलग से नहीं होगा पेश

Image
इस बार आम बजट 1 फरवरी को : प्रतीकात्मक फोटो :साभार रेल बजट को आम बजट के साथ पेश करने के फैसले के बाद केंद्र सरकार बजट को लेकर एक और बड़ा फैसला कर चुकी है. सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो इस बार बजट एक फरवरी को आएगा. सरकार ने इस आशय का प्रस्ताव किया है.  पीएम नरेंद्र मोदी ने नीति आयोग की ओर से बुलाई गई बैठक में कहा-बजट पेश करने की तारीख पहले करने से वास्तविक अर्थव्यवस्था पर सकारात्मक असर होगा क्यों कि इससे योजनाओं के लिए वित्त वर्ष की शुरुआत में ही अधिकृत कोष उपलब्ध हो जाएगा.  नीति आयोग की ‘आर्थिक नीतियां-आगे का रास्ता’ विषय पर मंगलवार को आयोजित बैठक में अर्थशास्त्रियों को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि बजट चक्र में बदलाव का वास्तविक अर्थव्यवस्था पर प्रभाव होगा. प्रधानमंत्री ने कहा कि बजट पेश करने की तारीख को पहले किया गया है ताकि नए वित्त वर्ष की शुरुआत में ही खर्च के लिए अधिकृत पूंजी उपलब्ध हो सके.  मौजूदा बजट कैलेंडर पर मोदी ने कहा कि खर्च के लिए मंजूरी मॉनसून के आगमन पर मिलती है, जिससे सरकार के कार्यक्रम सामान्य तौर पर उत्पादक मानसून पूर्व के महीनों में निष्क्र...

मध्य प्रदेश की राजनीति के चमकते सितारे पटवा नहीं रहे, जानें उनके बारे में

Image
नहीं रहे सुन्दर लाल पटवा : फ़ाइल फोटो मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा (92) हमारे बीच नहीं रहे. 18 वर्ष की उम्र में ही आरएसएस से जुड़े पटवा के निधन पर राज्य सरकार ने तीन दिन राजकीय शोक का ऐलान किया है. वे केंद्र सरकार में मंत्री भी रहे. उनके योगदान को देश एवं प्रदेश भूल नहीं सकता. पटवा का निधन बुधवार सुबह अस्पताल में हुआ. वे लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे. हार्ट अटैक आने के बाद उन्हें शहर के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली. उनके निधन की खबर मिलते ही सीएम शिवराज सिंह चौहान हॉस्पिटल पहुंचे. 11 नवंबर 1924 को जन्मे पटवा दो बार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे. अंतिम दर्शन के लिए उनके पार्थिव शरीर को भोपाल स्थित बीजेपी ऑफिस में शाम 4 बजे रखा जाएगा. देर शाम उनके पार्थिव शरीर को नीमच भेजा जाएगा, जहां गुरुवार दोपहर 2 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. उनके निधन पर मध्य प्रदेश में 3 दिन के राजकीय शोक का ऐलान किया गया है. पटवा के राजनीतिक सफर के मुताबिक वे 18 साल की उम्र में राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ से जुड़ गए थे. 1947 से 1951 तक संघ प्र...

कानपुर में फिर ट्रेन हादसा, दो मौतें, कई घायल पर मूल सवाल यह कि आखिर कब रुकेंगे रेल हादसे ?

Image
रेल हादसे की प्रतीकात्मक फोटो : साभार यूपी के कानपुर के पास एक फिर बुधवार सुबह ट्रेन हादसा हुआ. दो लोगों की मौत और दर्जन भर से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है. ये आंकड़े अभी बढ़ने की भी आशंका है. यहाँ रूरा के पास सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस के 15 डिब्बे पटरी से उतर गये. लोग भूले भी नहीं हैं, अभी बीते 20 नवंबर को ही कानपुर के पास पुखरायां में हुए रेल हादसे में करीब 142 लोगों की मौत हो गई थी, जब इंदौर-पटना इंटरसिटी ट्रेन के 14 डिब्बे पटरी से उतर गए थे. हादसे के बाद कुछ कोच पूरी तरह मलबे में तब्दील हो गए थे.  रेल हादसे होते हैं. मुआवजे की घोषणा होती है. थोड़ी राजनीति भी. फिर जाँच के आदेश और सब कुछ पहले की तरह सामान्य. एक बार फिर यही कहानी दोहराई जानी है. असल सवाल यह है कि इन हादसों को रोकने की कोई ठोस कोशिश क्यों नहीं हो रही ? सभी जाँच रिपोर्ट में इन्फ्रा बढ़ाने की बातें होती हैं, पर उसे जमीनी क्यों नहीं बनाया जा रहा? हम बुलेट ट्रेन की बात करने लगे हैं, पर पुरानी ट्रेनें सुरक्षित नहीं कर पा रहे हैं. अब यह यात्रा कुछ ज्यादा ही खतरनाक होती जा रही है.  आंकड़ों को देखें त...