टीम इंडिया का विजय अभियान जारी, बांग्लादेश क्रिकेट टीम को हराया
टीम इंडिया: प्रतीकात्मक फोटो हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में जारी इकलौते टेस्ट मैच के पांचवें और अंतिम दिन रविन्द्र जडेजा, इशांत शर्मा समेत तमाम गेंदबाज़ों की घातक गेंदबाज़ी की मदद से टीम इंडिया ने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट को 208 रनों से जीतकर अपना विजय अभियान जारी रखा. अंतिन दिन दूसरे सेशन में 5 विकेट चटकाने के साथ ही टीम इंडिया ने मुकाबले पर अपना कब्ज़ा जमा लिया. मैच के आखिरी दिन भारतीय टीम को जीत के लिए 7 विकेटों की दरकार थी जिसकी शुरूआत की रविन्द्र जडेजा ने. अपने चौथे दिन (रविवार) के स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 103 रनों से आगे खेलने उतरी बांग्लादेश की टीम ने पांचवें दिन के पहले सत्र में दो विकेट गंवाकर सोमवार को भोजनकाल तक 99 रन जोड़े. मेहमान टीम को दिन का पहला झटका तीसरे ओवर में ही शाकिब अल-हसन (22) के रूप में लगा. शाकिब को 106 के कुल योग पर रवींद्र जडेजा ने चेतेश्वर पुजारा के हाथों कैच आउट कर पवेलियन भेजा.शाकिब के बाद क्रीज पर आए पहली पारी के शतकवीर कप्तान मुश्फिकुर रहीम (23) ने महमुदुल्ला के साथ बांग्लादेश को मुश्किल से पार लगाने की कोश...