क्रिकेट की इस ऐतिहासिक जीत के गवाह नहीं बनेंगे आप, पढ़िए पूरी विजय गाथा यहीं
Get link
Facebook
X
Pinterest
Email
Other Apps
इंग्लैंड के खिलाफ भारत ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत: फोटो साभार
चेन्नई में भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई पांच टेस्ट मैच की सीरीज के आखिरी मैच में टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया. पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को एक पारी और 75 रन से शिकस्त दी. इसी के साथ विराट की सेना ने 4-0 से सीरीज अपने नाम कर ली है. इंग्लैड के खिलाफ क्रिकेट इतिहास में यह पहला मौका है जब भारत ने उसे 4-0 मात दी है. इस मुकाबले में तिहरा शतक जमाने वाले करुण नायर को 'मैन ऑफ द मैच' के खिताब से नवाजा गया और कप्तान विराट कोहली 'मैन ऑफ द सीरीज' रहे.
इस मुकाबले में इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 477 रनों का स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में भारत ने अपने टेस्ट इतिहास का सबसे बड़ा 759 रनों का विशाल स्कोर बनाया. इस आधार पर भारतीय टीम को 282 रनों की बढत हासिल हुई थी. लेकिन खेल के पांचवें दिन इंग्लैंड की पूरी टीम 207 रन पर ऑल आउट हो गई. इस मुकाबले में भारत की तरफ से करुण नायर ने तिहरा शतक लगाकर इतिहास रचा.
बना सर्वोच्च स्कोरटीम इंडिया ने टेस्ट मैचों का अपना एक पारी का सबसे बड़ा स्कोर बनाया.इससे पहले उसका सर्वोच्च स्कोर 726 रन श्रीलंका के खिलाफ था. इससे पहले मुरली विजय 29, अश्विन 67 रन, जडेजा 51 रन बनाकर आउट हुए. इंग्लैंड ने पहली पारी में 477 रनों का स्कोर खड़ा किया था. इंग्लैंड की तरफ से स्टुअर्ट ब्रॉड दो और लियाम डॉसन ने दो विकेट झटके. इसके अलावा मोईन अली, बेन स्टोक्स, आदिल राशिद को एक-एक विकेट मिले. किसी सीरीज में यह नौवीं बार हुआ है, जब टीम इंडिया की तरफ से दो दोहरे शतक लगे हैं. इसी सीरीज में विराट कोहली भी दोहरा शतक लगा चुके हैं.
अकेले जडेजा ने झटके 10 विकेट इस मुकाबल की दो पारियों में भारत के स्टार गेंदबाज रवींद्र जडेजा ने 10 विकेट झटके. पहली पारी में तीन और दूसरी पारी में उन्हें सात विकेट मिले. तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा और उमेश यादव को तीन-तीन विकेट मिले. जबकि अमित मिश्रा को दो और अपने होमग्राउंड पर खेल रहे आर अश्विन को एक विकेट मिला. भारत सीरीज 4-0 से जीता पांच टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मुकाबला राजकोट में खेला गया था. जो ड्रॉ रहा था. विशाखापटनम में टेस्ट में भारत ने 246 रनों से जीत दर्ज की थी. मोहाली में इंग्लैंड को आठ विकेट से हाराया था. मुंबई टेस्ट में विराट सेना ने एक पारी और 36 रन से जीत दर्ज की. इसके बाद चेन्नई में भी भारत एक पारी और 75 से जीता.
लंच के बाद भारतीय बल्लेबाजीलंच के बाद भी करुण नायर और अश्विन की शानदार बल्लेबाजी जारी रही. दोनों के बीच शतकीय साझेदारी हुई. अश्विन ने 116 गेंदों में करियर की 10वीं फिफ्टी पूरी की. हालांकि इस बीच नायर कई बार लकी भी रहे. टी-ब्रेक तक भारत का कोई विकेट नहीं गिरा और 147 रनों की साझेदारी कर ली. भारतीय टीम ने पांच विकेट पर 582 रन बना लिए. नायर 195 रन और अश्विन 54 रन पर नाबाद लौटे. आखिरी सेशन में नायर शानदार चौका जड़कर अपने करियर का पहला दोहरा शतक लगाया.
तीसरे दिन लोकेश राहुल रहे टॉप स्कोरर खेल का तीसरा दिन लोकेश राहुल के नाम रहा. राहुल महज एक रन से अपने करियर का पहला दोहरा शतक लगाने से चूके. उन्हें 199 के स्कोर आदिल राशिद ने आउट किया. राहुल ने 311 गेंदों पर 199 रन बनाए. राहुल ने अपनी पारी में 16 चौके और 3 छक्के जड़े. उन्होंने 171 गेंदों में करियर का चौथा शतक लगाया, जबकि 96 गेंदों में दूसरी फिफ्टी पूरी की थी. नायर के साथ राहुल ने 161 रनों की साझेदारी की.
लंच के बाद पुजारा और कोहली हुए आउट लंच के बाद टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा, शानदार फॉर्म में चल रहे चेतेश्वर पुजारा 16 के स्कोर पर एक खराब शॉट खेले और अपना विकेट दे बैठे. उन्हें बेन स्टोक्स ने आउट किया. राहुल और पुजारा के बीच 29 रनों की साझेदारी हुई. कप्तान विराट कोहली से सुनील गावस्कर का 45 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने की उम्मीद थी, लेकिन वो भी 15 रन बनाकर आउट हुए. कोहली को स्टुअर्ट ब्रॉड ने आउट किया. टी-ब्रेक के बाद लोकेश राहुल ने करुण नायर के साथ टीम इंडिया की पारी को तीन विकेट पर 256 रन से आगे बढ़ाया. दोनों ने चौथे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी करते हुए टीम इंडिया को अच्छी स्थिति मे ला दिया. राहुल ने करुण नायर के साथ 161 रन की साझेदारी की और स्कोर को 350 के पार पहुंचा दिया. लेकिन राहुल 199 रन पर आउट हो गए. टीम इंडिया ने आखिरी सेशन में 135 रन बनाए.
जीत कर भी चूके कोहली टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली पहली पारी में सिर्फ 15 रन बनाकर आउट हुए. इस तरह वो सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले सुनील गावस्कर (774 रन) का 45 साल पुराना रिकॉर्ड को तोड़ने से चूक गए. लेकिन कोहली के पास दूसरी पारी में इस रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका है. कोहली पिछले मैच में ही एक कैलेंडर वर्ष में तीन दोहरे शतक जड़ने वाले पहले भारतीय बन गए हैं. भारतीय फैंस को कोहली से एक बड़ी पारी की दरकार है. डॉसन और राशिद ने खेली शानदार पारीइसके बाद लियाम डॉसन और आदिल राशिद ने लंच तक 31 रन जोड़कर कोई विकेट नहीं गिरने दिया. लंच तक इंग्लैंड का स्कोर सात विकेट पर 352 रहा. लियाम डॉसन (27) और आदिल राशिद (8) नाबाद लौटे. दोनों बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों का डट कर सामना किया और स्कोर को 400 के पार पहुंचा दिया. दोनों के बीच 108 रन की की साझेदारी हुई. आखिरी में तेज गेंदबाज उमेश यादव ने राशिद को आउट किया और भारतीय टीम को आठवीं सफलता दिलाई. इंग्लैंड की पारी लंबे इंतजार के बाद 477 रन पर सिमटी. लियाम डॉसन 66 रन बनाकर नाबाद लौटे. रवींद्र जडेजा ने तीन, ईशांत शर्मा और उमेश यादव ने दो-दो विकेट, वहीं आर अश्विन और अमित मिश्रा ने एक-एक विकेट लिया.
Comments
Post a Comment