Posts

लखनऊ का सहारा अस्पताल बिकेगा, सुप्रीम कोर्ट ने दी मंजूरी

Image
सुब्रत रॉय सहारा: फ़ाइल फोटो :साभार देश की सर्वोच्च अदालत ने सहारा समूह के मुखिया सुब्रत रॉय सहारा को आदेश दिया है कि वे 7 अप्रैल तक 5092 करोड़ रुपये जमा कराएँ. ऐसा न होने की स्थिति में उन्हें फिर से जेल भेज दिया जाएगा.  अदालत ने सुब्रत रॉय सहारा की पैरोल भी 17 अप्रैल तक बढ़ा दी. इस आदेश के बाद सहारा समूह ने राहत की सांस ली है. अदालत ने सहारा को लखनऊ के गोमती नगर स्थित सहारा अस्पताल समेत 13 प्रॉपर्टीज बेचने की इजाजत भी दे दी है. सहारा ने 15 प्रॉपर्टी की लिस्ट सुप्रीम कोर्ट को सौंपी थी. इनमें में से 13 संपत्तियों को बेचने की मंजूरी अदालत  ने दे दी है, जबकि 2 संपत्तियों के कागजात ठीक नहीं पाए जाने के चलते उस पर रोक लगाई है. सुप्रीम कोर्ट ने 6 फरवरी को हुई सुनवाई में सहारा ग्रुप की पुणे के लोनावाला स्थित “एम्बी वैली” को जब्त करने का आदेश दे दिया था. एम्बी वैली की कीमत करीब 39,000 करोड़ रुपए है. पिछले साल नवम्बर में सुप्रीम कोर्ट ने रॉय की पैरोल को जारी रखते हुए समूह से कहा था कि वे 6 फरवरी तक 600 करोड़ रुपये का भुगतान करें. 4 मार्च 2014 को सहारा चीफ सुब्रत रॉय को जेल भे...

दिल्ली मेट्रो से यात्रा करते हैं तो, यह खबर ख़ास आपके लिए है

Image
दिल्ली मेट्रो: फ़ाइल फोटो :साभार यह खबर दिल्ली मेट्रो से यात्रा करने वालों के लिए है. अगर आप मेट्रो में स्मार्ट कार्ड का प्रयोग करते हैं तो 1 अप्रैल के बाद आपको कार्ड लौटाने पर बची रकम वापस नहीं मिलेगी. रिजर्व बैंक के आदेश पर मेट्रो प्रशासन ने यह फैसला किया है.  दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने कहा है कि इसके नए और चलन में मौजूद स्मार्ट कार्ड 1 अप्रैल से नॉन रिफंडेबल हो जाएंगे. यानी, कार्ड की वापसी पर बाकी बची हुई राशि का रिफंड नहीं मिलेगा चाहे आप का कार्ड नया हो या फिर पुराना. 1 अप्रैल यानी नए वित्तीय वर्ष से आपको इसमें मौजूद राशि को पूरा का पूरा खर्च करना होगा. इसका मतलब यह है कि आपको पूरी राशि को यात्रा करके ही खर्च करना होगा. डीएमआरसी ने एक बयान जारी करके कहा है कि 1 अप्रैल, 2017 के बाद कार्ड वापस करने पर जरूरी चार्ज की कटौती के बाद सिक्यॉरिटी डिपॉजिट मनी वापस कर दी जाएगी. हालांकि पुराने कार्ड धारकों के लिए 31 मार्च तक का एक सनसेट पीरियड दिया जाएगा, यानी वे इस तारीख तक यदि अपने कार्ड वापस करते हैं, तो मौजूदा नियम के तहत वे अपनी बाकी बची रकम को वापस ले सकेंगे. स्मार्ट कार्...

डीयू विवाद: गुरमेहर ने आन्दोलन से किया किनारा, धमकी देने वालों पर मुकदमा

Image
गुरमेहर: फ़ाइल फोटो साभार रामजस कालेज में हुई हिंसा के बाद सोशल मीडिया कैम्पेन चलाने वाली छात्रा गुरमेहर ने अब इस आन्दोलन से खुद को अलग कर लिया है. वे अपने घर वापस लौट गई हैं. गुरमेहर ने साथ देने वालों का शुक्रिया भी अदा किया है. उधर,  गुरमेहर को रेप की धमकी के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है. I'm withdrawing from the campaign. Congratulations everyone. I request to be left alone. I said what I had to say.. (1/2) — Gurmehar Kaur (@mehartweets) 28 February 2017 इस बीच, गुरमेहर दिल्ली छोड़कर अपने घर जालंधर लौट रही हैं. उनकी मां ने इसकी पुष्टि की है. गुरमेहर को रेप की धमकी के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है. गुरमेहर ने छात्र लेफ्ट संगठन आईसा की ओर से निकाले जाने वाले मार्च के लिए छात्रों को शुभकामना दी और कहा मार्च में ज्यादा से ज्यादा संख्या में जमा हों और ये कैंपेन सिर्फ मेरे लिए नहीं बल्कि सभी छात्र-छात्राओं के लिए है'. साथ ही अपने विरोधियों को जवाब देते हुए गुरमेहर ने लिखा 'जो लोग भी मेरे साहस पर सवाल खड़े कर रहे हैं, उन्हें ब...

जियो से जंग को तैयार एयरटेल, आप की तो बल्ले-बल्ले, जानें कैसे

Image
फोटो साभार रिलायंस जियो से टक्कर लेने को अब एयरटेल ने कमर कस ली है. इस कंपनी ने कई तरह के लुभावने आफर अपने ग्राहकों के लिए पेश किये हैं.  कंपनी ने देश भर में रोमिंग पूरी तरह से फ्री कर दी. इस प्लान के मुताबिक, एयरटेल कंपनी की इनकमिंग, आउटगोइंग, एसएमएस और डाटा सेवाओं पर कोई रोमिंग शुल्क नहीं होगा. यह प्लान 1 अप्रैल से लागू होगा. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एयरटेल के सीईओ सुनील मित्तल ने सोमवार को कहा, मैं मोबाइल कॉल रोमिंग पर लड़ाई की घोषणा कर रहा हूं. आपको बता दें कि एयरटेल 17-18 देशों में काम कर रही है, वहां भी उसके ग्राहकों को मोबाइल के ‘रोमिंग फ्री’ इस्तेमाल की छूट होगी.  देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी का कहना है कि उसने महत्वपूर्ण रोमिंग क्षेत्रों में अंतरराष्ट्रीय कॉल दरों को 90 प्रतिशत तक घटाकर तीन रुपये प्रति मिनट तक कम किया है. साथ ही डाटा दरों को 99 प्रतिशत तक कम करके तीन रुपये प्रति मेगाबाइट तक किया गया है. कंपनी ने एक बयान में कहा कि एक अप्रैल से रोमिंग शुल्कों का अंत हो जाएगा. भारती एयरटेल के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (भारत और दक्षिण ...

चन्द्र शेखर आजाद:पुण्यतिथि पर जानें उनकी बहादुरी के कुछ ख़ास तथ्य

Image
चन्द्र शेखर आजाद का प्रतीकात्मक फोटो: साभार चन्द्र शेखर आजाद. यह नाम पहचान का मोहताज नहीं है. जब भी यह नाम हमारे सामने आता है, सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है. मूछो पर ताव देती हुई एक विलक्षण तस्वीर हमारे सामने खुद-ब-खुद उभर आती है. जी हाँ, मैं उन्हीं चंद्रशेखर आजाद की बात कर रहे हैं, जिन्होंने आजादी की जंग में खुद को दांव पर लगा दिया और शहीद हो गए. आज उस महान आत्मा की पुण्यतिथि है. चंद्रशेखर आजाद का जन्म मध्य प्रदेश के भाबरा गांव में 23 जुलाई को हुआ था. अब इस गांव का नाम आज़ाद नगर है. आजाद का प्रारम्भिक जीवन आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में स्थित भाबरा गांव में बीता. बचपन में आजाद ने भील बालकों के साथ खूब धनुष बाण चलाए. इस प्रकार उन्होंने निशानेबाजी बचपन में ही सीख ली थी. आजाद के पिता पंडित सीताराम तिवारी अकाल के समय उत्तर प्रदेश के अपने पैतृक निवास बदरका को छोड़कर पहले कुछ दिनों मध्य प्रदेश अलीराजपुर रियासत में नौकरी करते रहे, फिर जाकर भाबरा गांव बस गए. यहीं चंद्रशेखर आजाद का बचपन बीता. पहली बार गिरफ़्तार होने पर उन्हें 15 कोड़ों की सजा दी गई. हर कोड़े के वार के साथ उन्होंने, ‘वन्दे मातर...

बैंक में खाता है तो यह खबर जरूर पढ़ें, एक मार्च से नए नियम होंगे लागू

Image
प्रतीकात्मक फोटो: साभार केंद्र सरकार नोटबंदी के बाद अब एक कदम आगे बढ़ते हुए कैश लेनदेन पर शिकंजा कसने को तैयार है. एक मार्च से नए नियम-क़ानून लागू करने की पूरी तैयारी है.  इसके तहत एक मार्च से बैंकिंग नियमों में बड़े बदलाव होने जा रहे हैं. निजी बैंकों ने लेन-देन पर चार्ज वसूलने की तैयारी कर ली है. नई व्यवस्था लागू होने के बाद महीने में चार ट्रांजैक्शन के बाद 150 रुपए तक का सर्विस चार्ज वसूला जाएगा. एचडीएफसी, आईसीआईसीआई और एक्सिस बैंक ने नए नियम को लागू करने का फैसला किया है. ऐसा लोगों को नकदी के इस्तेमाल के प्रति हतोत्साहित करने के लिए किया गया है. एक्सिस बैंक के ग्राहक होम ब्रांच से एक महीने में एक लाख रुपए तक जमा और निकासी कर सकते हैं. पांचवें लेन-देन पर 150 रुपए सर्विस चार्ज देना होगा. इसके बाद हर लेन-देन पर प्रति हजार रुपए पर 5 रुपए या न्यूनतम चार्ज 150 देने होंगे. आईसीआईसीआई  होम ब्रांच में चार से ज्यादा कैश ट्रांजैक्शंज (जमा और निकासियों) पर कम-से-कम 150 रुपए चार्ज किया जाएगा. इसके अलावा महीने लिमिट एक लाख रुपए तक रखी जा सकती है. एचडीएफसी बैंक एक मार्च से 4 बार जम...

पिछले साल से कम वेतन बढ़ाएंगे कॉरपोरेट घराने, जानना नहीं चाहेंगे ?

Image
प्रतीकात्मक फोटो: साभार देश के कॉरपोरेट घराने इस साल अपने कर्मचारियों का वेतन औसतन 9.5 फीसदी बढ़ाएंगे. माना जा रहा है कि वेतन वृद्धि पर नोटबंदी का कोई बहुत नकारात्मक असर पड़ने की उम्मीद कम ही है. बीते साल यह वृद्धि 10.2 रही है. ग्लोबल संस्था एऑन के वैश्विक प्रतिभा, सेवानिवृत्ति और स्वास्थ्य यूनिट एऑन हेविट के मुताबिक इस साल की अनुमानित वेतन वृद्धि पिछले साल के 10.2 फीसदी के मुकाबले थोड़ी कम है. बावजूद इसके भारत के तमाम औद्योगिक क्षेत्रों में एशिया के बाकी देशों के मुकाबले सबसे ज्यादा वेतन वृद्धि होगी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जापान, सिंगापुर और चीन जैसे देश इस मामले में भारत से काफी पीछे रहेंगे. एऑन हेविट इंडिया के पार्टनर आनंदोरुप घोष ने कहा, "एशिया के बाकी देशों के मुकाबले भारत सबसे ज्यादा महंगाई समोजित वेतन वृद्धि हुई है. बाकी देशों में इसका औसत 2.5 फीसदी है, जबकि भारत में 6 फीसदी।" इस एजेंसी का अनुमान है कि वेतन वृद्धि के मामले में भारत 9.5 फ़ीसदी के साथ अव्वल रहेगा. दूसरे नंबर पर होगा चीन, जहाँ 6.9 फ़ीसदी वेतन वृद्धि का अनुमान है. सिंगापुर में यह वृद्धि 4.1 और जापा...