Posts

इस योगी को जान और पहचान तो लीजिये

Image
योगी आदित्य नाथ: फ़ाइल फोटो वे कट्टर हिंदूवादी हैं. उनके पास कोई तजुर्बा नहीं है. वे साधु हैं.यूपी सरीखा राज्य कैसे चलाएंगे. वे अब राज्य से मुसलमानों को भगा देंगे...जैसे ढेरों सवाल बीते तीन-चार दिनों से यूपी के सीएम योगी आदित्य नाथ को लेकर फ़िजा में हैं. अपनी भड़ास कोई टीवी पर निकाल रहा है तो कोई अखबारों में. जो कहीं जगह नहीं पा रहा वह सोशल मीडिया पर ही लगा हुआ है. यह सब देखते, सुनते, पढ़ते मैं बहुत हैरान हूँ. क्योंकि योगी जी के बारे में वे लोग भी लम्बी-लम्बी दिए जा रहे हैं, जिन्होंने न तो उनका मंदिर देखा है और न ही उनकी कार्यप्रणाली. वे लगातार सांसद हैं. उनकी लोकप्रियता को देखने के लिए किसी भी पत्रकार या टिप्पणीकार को एक बार गोरखनाथ मंदिर जरूर जाना चाहिए. और अच्छा रहेगा कि ऐसे लोग भीड़ का हिस्सा बनकर इस झूठे सच को महसूस करें. एक बार इस नौजवान संत की दिनचर्या देखे. यह भी देखें कि आसपास कौन लोग हैं? और यह भी कि मंदिर परिसर और आसपास के मोहल्लों में मौजूद मुसलमानों के लिए योगी जी क्या हैं? यह भी कि जब देश दंगे की आग में झुलस रहा था तो भी मंदिर के आसपास के मुसलमान और हिन्दू बिल्कुल सुरक...

बाप रे बाप! इतने आपराधिक छवि के एमएलए पहुँचने वाले हैं यूपी विधान सभा

Image
यूपी विधान सभा: प्रतीकात्मक फोटो: साभार उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव के लिए मतदान समाप्त हो चुके हैं. 11 मार्च को परिणाम आने हैं. सरकार किसकी बनेगी, इस पर वाद-विवाद, बहस-मुबाहिसा चल ही रहे हैं लेकिन एक बात जो सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है, उस पर शायद बहुत कम लोगों का ध्यान है.  एडीआर की रिपोर्ट बताती है कि लगभग 18 फ़ीसदी आपराधिक प्रवृत्ति के लोग चुनाव लड़ रहे हैं. अगर इतने ही फ़ीसदी विधान सभा पहुँच गए तो तय मानिए कि 72 दागी विधायक अनिवार्य रूप से इस सदन का हिस्सा होंगे. यह संख्या कुछ आगे भी बढ़ सकती है. क्योंकि बसपा ने 38 फीसद, सपा ने 37 फीसद, भाजपा ने 36 फीसद, कांग्रेस ने 32 फीसद और लोकदल ने 20 फीसद दागी लोगों को मैदान में उतारा है. मतलब सरकार बनाने के लिए इन राजनीतिक दलों को न तो अपराधियों से रिश्ता रखने में कोई दिक्कत है और न ही किसी गठजोड़ से इन्हें परहेज है. एडीआर के विश्लेषण के मुताबिक इस विधानसभा चुनाव में कुल 4853 प्रत्याशी मैदान में रहे, जिनमें से 4823 उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों का आकलन किया है. नामांकन पत्रों के आकलन के आधार पर रिपोर्ट बताती है कि विधानसभा चुनाव 2017 ...

पिल्ले के चक्कर में ठगे गए पूर्व मंत्री, वरिष्ठ वकील सलमान खुर्शीद

Image
प्रतीकात्मक फोटो: साभार पूर्व क़ानून मंत्री, सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील, कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद कुत्ते के पिल्ले के चक्कर में ठग लिए गए. जब उन्हें इस ठगी का एहसास हुआ तो उन्होंने शिकायत दर्ज कराई है. अब एजेंसियां जाँच में जुटी हैं. आगे देखना रोचक होगा कि हर तरह से सक्षम कोई व्यक्ति कैसे ठगी का शिकार हो गया. और वह ठग है कौन? कैसे उसने इतनी हिम्मत जुटा ली. खुर्शीद को एक ख़ास ब्रांड के पिल्ले की जरूरत थी. उन्होंने इसकी चर्चा अपनों से की. किसी ने उन्हें एक वेबसाइट के बारे बताया. वे वेबसाइट पर पहुंचे. वहां एक पिल्ले की कीमत 12 हजार रुपये बताई गई थी. उन्होंने आरोपी टोनी वलास से ईमेल से संपर्क किया. उसने खुद को केरल निवासी होने का दावा किया. इसके बाद ईमेल के जरिए भी कुछ संवाद हुआ. 19 फरवरी तक खुर्शीद के कार्यालय के प्रतिनिधि ने वलास के साथ बात शुरू की. वलास ने उनसे अंकित बादरी नाम के एक व्यक्ति के खाते में रुपये भेजने को कहा. खुर्शीद के प्रतिनिधि ने 59 हजार रुपये बादरी के खाते में डाल दिए. आरोप है कि टोनी वलास ने सलमान खुर्शीद को बताया कि वह अपने अमेरिकी टोल फ्री नंबर और फेसबुक प...

काशी का रण: ये क्या कह गए सात बार भाजपा विधायक रहे दादा

Image
श्यामदेव राय चौधरी: फ़ाइल फोटो:साभार वाराणसी दक्षिण से लगातार सात बार विधायक रहे श्यामदेव राय चौधरी ने चुनावी राजनीति छोड़ने का एलान कर दिया है. इस बार बीजेपी ने उन्हें टिकट नहीं दिया था. दादा के नाम से मशहूर श्यामदेव राय चौधरी ने वोट डालने के बाद यह घोषणा की.  इसी के साथ उन्होंने जनता से अपील की कि वे कमल के निशान पर वोट देकर पीएम मोदी के हाथों को सशक्त करें और भारत को आगे बढ़ाने में उनकी मदद करें. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मौजूदा भाजपा प्रत्याशी नीलकंठ को जिताने के सवाल पर उन्होंने कहा-यहां मुझे कोई नीलकंठ याद नहीं है. मुझे सिर्फ कमल का निशान और पीएम मोदी याद हैं. बीजेपी से नाराज़गी के सवाल पर दादा ने कहा-कभी नाराजगी थी अब खत्म हो चुकी है. पहले मैं नाटक कर रहा था. श्यामदेव राय चौधरी ने कहा-मैं आज जो कुछ भी हूं जनता के आशीर्वाद और प्यार की वजह से हूं. एमएलसी बनाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा की ऐसी कोई तैयारी नहीं है. पार्टी ने जो दिया वो ले लिया. अब सेवक के रूप में पार्टी के लिए काम करूंगा. श्यामदेव राय चौधरी को लोग प्यार से ‘दादा’ के नाम से बुलाते हैं.  दक्षिण वाराणस...

32 अरबपति छोड़ गए और विकासशील देश चौथे पायदान पर पहुँच गया, जानिये पूरा माजरा

Image
दुनिया के दो अरबपति मुकेश अम्बानी, बिल गेट्स :फ़ाइल फोटो :साभार भारत तरक्की कर रहा है लेकिन देश में अरबपतियों की संख्या गिरी है. देश का डंका पूरी दुनिया में बज रहा है लेकिन लगभग ढाई दर्जन अरबपति देश छोड़कर चले गए. नतीजा यह हुआ की पूरी दुनिया में हमारा नंबर तीन की जगह चार हो गया. मतलब हम अरबपतियों के मामले में दुनिया में अब चौथे नंबर पर आ गए हैं. अभी तक भारत तीसरे नंबर पर था. बिल गेट्स दुनिया भर में और मुकेश अम्बानी भारत में धनवानों की सूची में सबसे ऊपर हैं और अपनी स्थिति कायम रखे हुए हैं. दुनिया भर से जुटाए गए आंकड़ों के मुताबिक देश में अरबपति बनने का सपना पूरा करने में सबसे अहम फार्मास्यूटिकल्स सेक्टर रहा, क्योंकि सर्वाधिक 20 अरबपति इसी सेक्टर से हैं. इसके बाद दोनों मैन्यूफैक्चरिंग और स्टील कारोबार से 10-10 अरबपति इस ग्लोबल लिस्ट में शामिल हैं. चीनी हुरुन मैगजीन की ओर से जारी अरबपतियों की ग्लोबल रिच लिस्ट 2017 में भारत तीसरे पायदान से लुढ़ककर चौथे पर पहुंच गया है. 32 अरबपति देश छोड़कर चले गए और पिछले साल के मुकाबले देश में अरबपतियों की संख्या 111 से घटकर 100 रह गई. सूच...

बाबरी विध्वंस केस: आडवाणी, कल्याण समेत कई नेताओं पर फिर से चल सकता है आपराधिक साजिश का मामला

Image
फ़ाइल फोटो:साभार अयोध्या के बाबरी विध्वंस मामले में भाजपा नेता आडवाणी समेत दर्जन भर से अधिक नेताओं पर आपराधिक साजिश का मामला फिर से चल सकता है. सर्वोच्च अदालत ने कहा कि महज तकनीकी आधार पर इन्हें राहत नहीं दी जा सकती.  इस मामले में मुरली मनोहर जोशी, उमा भारती, पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के साथ ही बीजेपी और विहिप के कई नेता शामिल हैं. कोर्ट ने सीबीआई को कहा कि इस मामले में सभी 13 आरोपियों के खिलाफ आपराधिक साजिश की पूरक चार्जशीट दाखिल करें.  अदालत ने पूछा कि रायबरेली में चल रहे बाबरी मस्जिद से जुड़े दूसरे मामले की सुनवाई को क्यों न लखनउ ट्रांसफर कर दिया जाए, जहां इसी से जुड़े एक मामले की सुनवाई पहले से ही चल रही है. कोर्ट ने यह भी कहा कि दोनों मामलों को एक साथ सुना जाना चाहिए.  उधर, आडवाणी की ओर से इसका विरोध किया गया और कहा गया कि इस मामले में 183 गवाहों को फिर से बुलाना पड़ेगा जो काफी मुश्किल है. कोर्ट को साजिश के मामले की दोबारा सुनवाई के आदेश नहीं देने चाहिए. इस बीच सीबीआई ने कहा कि वह दोनों मामलों का साथ ट्रायल के लिए तैयार है. हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने मामल...

रेप के आरोपी यूपी के मंत्री गायत्री प्रजापति को सुप्रीम कोर्ट ने दिया झटका

Image
गायत्री प्रजापति: फ़ाइल फोटो :साभार गैंगरेप के आरोपी यूपी सरकार में काबीना मंत्री गायत्री प्रजापति को सुप्रीम कोर्ट से दोहरा झटका लगा है. अदालत ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाने से इनकार के साथ ही दर्ज एफआईआर में किसी तरह के बदलाव से इनकार कर दिया.  सर्वोच्च अदालत  ने उन्हें गैरजमानती वारंट को चुनौती देने के लिए सक्षम कोर्ट जाने को कहा है. गायत्री प्रजापति ने आरोप लगाया है कि यह मामला राजनीति से प्रेरित है और शिकायतकर्ता महिला आदतन ब्लैकमेलर है.  उधर, राज्यपाल राम नाइक ने गायत्री प्रजापति को अखिलेश सरकार में बनाए रखने पर सवाल उठाए हैं. इस सिलसिले में उन्होंने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को एक पत्र भी लिखा है. गायत्री प्रजापति एक रेप केस में आरोपी है और फिलहाल फरार हैं. उनके खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी है और पासपोर्ट जब्त कर लिया गया है. गायत्री प्रजापति के मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई है. इसके साथ ही सवाल ये भी हैं कि यूपी के कद्दावर मंत्री गायत्री प्रजापति 27 फरवरी के बाद कहां हैं. इसका यूपी पुलिस के पास कोई जबाब नहीं. कहने को तो उनके खिलाफ शनिवार को गैरजमानती वारंट ...